ePaper

PHOTOS: सिदो-कान्हू की भूमि से हेमंत सोरेन ने 616 योजनाओं की दी सौगात, बोले- आप बढ़े आगे, सरकार आपको देगी काम

Updated at : 30 Jun 2023 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: सिदो-कान्हू की भूमि से हेमंत सोरेन ने 616 योजनाओं की दी सौगात, बोले- आप बढ़े आगे, सरकार आपको देगी काम

हूल दिवस के अवसर पर अमर वीर शहीद सिदो- कान्हू को नमन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 616 योजनाओं की सौगात दी है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आप आगे बढ़ें. आपको विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य उपलब्ध कराएंगे जाएंगे. साथ ही कहा कि आपके सशक्तीकरण से राज्य सशक्त बनेगा.

विज्ञापन
undefined
वीर शहीद की धरती से 616 योजनाओं की सौगात

Jharkhand News: हूल दिवस के अवसर पर अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की पवित्र भूमि साहिबगंज के भोगनाडीह में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 16434. 841 लाख रुपये की 616 योजनाओं की सौगात दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्था से ही स्वस्थ और मजबूत समाज एवं राज्य बन सकता है. राज्य सरकार इसी प्रतिबद्धता के साथ के अपनी कार्य योजनाओं को धरातल पर उतार रही है.

undefined
वीरों और शहीदों की धरती है झारखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सदैव से ही वीरों और शहीदों की धरती रही है. हमारे पुरखों और पूर्वजों ने एक तरफ शोषण और जुल्म के खिलाफ लंबा संघर्ष किया, वहीं ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ उलगुलान. भगवान बिरसा मुंडा, सिदो- कान्हू, चांद -भैरव, फूलो -झानो, तिलका मांझी, नीलाम्बर -पीताम्बर जैसे हजारों वीरों ने अंग्रेजों के खिलाफ जंग में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. हमें अपने इन वीर शहीदों पर गर्व है. आने वाली पीढ़ी को इनकी वीरगाथा से अवगत कराएं.

undefined
आप आगे बढ़े, सरकार आपको कार्य उपलब्ध कराएगी

उन्होंने कहा कि राज्य में हर वर्ग और हर तबके की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं चलाई जा रही है. जरूरत है कि आप आगे बढ़ें, आपको सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य उपलब्ध कराएगी. हर व्यक्ति स्वावलंबी और सक्षम बने, यह हमारा संकल्प है.

undefined
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से कराया अवगत

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपकी सरकार है. आपके मान -सम्मान की रक्षा के साथ आपको अपना हक और अधिकार मिले, इसके लिए सरकार पूरी तरह संकल्पित है. कहा कि यूनिवर्सल पेंशन स्कीम, बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, फूलो -झानो आशीर्वाद योजना, कृषि ऋण माफी योजना, नीलाम्बर- पीताम्बर जल समृद्धि योजना जैसी कई योजनाएं सरकार चला रही है. इन योजनाओं से आप जुड़े और अपने को सशक्त बनाएं. आपका सशक्तीकरण राज्य को सशक्त बनाएगा.

undefined
बच्चे पढ़ाई पर ध्यान दें, सरकार उठाएगी खर्च

उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने की दिशा में सरकार ने कई कदम उठाए हैं. सरकार ने स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत की है. यहां निजी विद्यालयों की तर्ज पर गरीब बच्चों को नि:शुल्क अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जा रही है. वहीं, अन्य सरकारी विद्यालयों में सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं. इतना ही नहीं, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से लेकर मेडिकल-इंजीनियरिंग और अन्य कोर्स की पढ़ाई के साथ विदेशों में भी उच्च शिक्षा का पूरा खर्च सरकार वाहन करेगी. बच्चे सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें.

undefined
मुख्यमंत्री ने दी ये सौगातें

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 16434. 841 लाख रुपएये की कुल 616 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसमें 1571.277 लाख रुपये की 99 योजनाओं का उद्घाटन और 14863.564 लाख रुपये की 517 योजनाओं की आधारशिला रखी. इनमें सदर अस्पताल, साहिबगंज में जेन नेक्स्ट ई -हॉस्पिटल सिस्टम का शुभारंभ, भोगनाडीह में फूलो झानो स्मृति पार्क और रांगा थाना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन शामिल है. इस मौके पर उन्होंने लाभुकों के बीच 12 करोड़ 80 लाख 27 हजार 900 रुपये की परिसंपत्तियां बांटी. इसके अलावा चिकित्सकों और नवनियुक्तों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र भी सौंपा. इस अवसर पर सांसद विजय हांसदा, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू और साहिबगंज जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola