ePaper

Israel Hamas War: गाजा पट्टी के अल-शिफा अस्पताल में घुसी इजरायली सेना, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Updated at : 15 Nov 2023 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
Israel Hamas War: गाजा पट्टी के अल-शिफा अस्पताल में घुसी इजरायली सेना, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Palestinians walk past the buildings destroyed in the Israeli bombardment of the Gaza Strip, at the main road in Bureij refugee camp, Gaza Strip, Tuesday, Nov. 14, 2023. AP/PTI(AP11_14_2023_000240B)

Israel Hamas War: पांच नवंबर के बाद से करीब दो लाख और लोग उत्तरी गाजा से विस्थापित हुए हैं क्योंकि इजरायली सेना अस्पतालों के आसपास फलस्तीनी आतंकवादियों से लड़ रही है. संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के कार्यालय ने इस बाबत जानकारी दी है. जानें युद्ध का ताजा हाल

विज्ञापन
undefined

इजराइल और हमास के बीच युद्ध का आज 40वां दिन है. आज भी आतंकियों पर इजराइली सेना उसी तरह से टरगेट कर रही है जैसाकि पहले दिन कर रही थी. युद्ध का जो ताजा अपडेट आ रहा है उसके अनुसार, इजरायल-हमास जंग के बीच गाजा पट्टी के अल-शिफा अस्पताल में इजरायली सेना के घुस चुकी है.

undefined

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने न्यूज वेबसाइट अल जजीरा को बताया कि इजरायली सेनाएं अल शिफा अस्पताल के तहखाने की तलाशी ले रही हैं. बताया जा रहा है कि अस्पताल में सुरंग मिली है जिसका आतंकी यूज करते थे.

undefined

इजरायली सेना के इस बयान कि, वह गाजा के अल शिफा अस्पताल में हमास के खिलाफ छापेमारी कर रही है, पर व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया सामने आई है. व्हाइट हाउस ने कहा है कि वह किसी अस्पताल पर एयर स्ट्राइक करने का समर्थन नहीं करता है और किसी अस्पताल में गोलीबारी भी अच्छी चीज नहीं है.

undefined

हमास के अनुसार, लगभग 650 मरीज और 5,000-7,000 विस्थापित लोग अल-शिफ़ा के अंदर फंसे चुके हैं. उन पर स्नाइपर्स और ड्रोन से लगातार गोलीबारी की जा रही है. आतंकी समूह ने कहा कि 40 मरीजों की मौत हो गई है.

undefined

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल में 36 प्री-मुच्योर जन्मे बच्चे हैं जिन्हें जीवित रहने के लिए इनक्यूबेटर की जरूरत होती है. इससे पहले इज़राइल ने मंगलवार को कहा कि वह पोर्टेबल, बैटरी चालित इनक्यूबेटर दे रहा है ताकि बच्चों को निकाला जा सके.

Also Read: Israel Hamas War: गाजा के मुख्य अस्पताल के पास भारी लड़ाई जारी, लोग अंदर फंसे
undefined

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-किदरा ने कहा कि अभी तक बच्चों को बाहर निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. अल-शिफा अस्पताल के निदेशक मोहम्मद अबू सिलमीह ने गत शनिवार को कहा था कि डॉक्टरों को बच्चों को जीवित रखने के लिए उन्हें सिलोफ़न में लपेटना पड़ा.

undefined

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-किदरा ने यह भी कहा कि अंदर लगभग 100 शव पड़े हैं जो सड़ रहे हैं. इन्हें अस्पताल के कर्मचारी बाहर नहीं निकाल पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमज उन्हें अल-शिफा मेडिकल कॉम्प्लेक्स के अंदर एक सामूहिक कब्र में दफनाने की योजना पर काम कर रहे हैं. रॉयटर्स ने इस खबर को प्रकाशित की है.

Also Read: Israel Hamas War Video: हमास के साथ समझौता कर लेगा इजराइल?
undefined

इजरायली सेना की ओर से कहा गया है कि अल शिफा अस्पताल आतंक का अड्डा बना हुआ है. हमास के आतंकवादी यहां रहते हैं जो इमारत, मरीजों और कर्मचारियों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है.

undefined

हमास और गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने इजरायली सेना के दावों का खंडन किया है और कहा है कि इजराइल स्वास्थ्य सुविधाओं पर हमलों को सही ठहराने के लिए निराधार आरोप लगा रहा है.

undefined

हमास ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन पर गंभीर आरोप लगाया है. उसने अल-शिफा अस्पताल में इजराइली सेना के घुसने के पीछे अमेरिका का हाथ बताया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola