ePaper

Asian Champions Trophy Hockey: भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री

Updated at : 09 Aug 2023 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
Asian Champions Trophy Hockey: भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री

पाकिस्तान इस हार के कारण सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया जबकि जापान चौथे स्थान पर रहकर अंतिम चार में पहुंचा. भारत शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल में जापान से भिड़ेगा जबकि पहला सेमीफाइनल दूसरे नंबर पर रहे मलेशिया और तीसरे नंबर की टीम दक्षिण कोरिया के बीच होगा.

विज्ञापन
undefined

भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंदाकप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने बुधवार को यहां एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी टूर्नामेंट के राउंड रोबिन लीग के आखिरी मैच में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 4-0 से हराकर शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई.

undefined

भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह (15वें और 23वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल किए. जुगराज सिंह ने 36वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया. आकाशदीप सिंह ने 55वें मिनट में मैदानी गोल दागा.

undefined

पाकिस्तान इस हार के कारण सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया जबकि जापान चौथे स्थान पर रहकर अंतिम चार में पहुंचा. भारत शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल में जापान से भिड़ेगा जबकि पहला सेमीफाइनल दूसरे नंबर पर रहे मलेशिया और तीसरे नंबर की टीम दक्षिण कोरिया के बीच होगा.

undefined

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम पांच मैचों में से चार में धमाकेदार जीत दर्ज कर प्वाइंट टेबल में टॉप पर बनी बनी हुई है. भारतीय टीम के कुल 13 प्वाइंट हैं. जबकि मलेशिया की टीम भी 5 मैच खेलकर 4 में जीत दर्ज कर 12 प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है.

undefined

जबकि पाकिस्तान की टीम को पांच मैचों में केवल एक में जीत मिली है. पाकिस्तान की टीम 5 अंक के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गयी है. जबकि चीन की टीम प्वाइंट टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर है. चैंपियंस ट्रॉफी में भारत, पाकिस्तान, मलेशिया, जापान, चीन और कोरिया की टीम ने हिस्सा लिया है.

undefined

11 अगस्त को पहले सेमीफाइनल में मलेशिया और कोरिया की टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि उसी दिन दूसरे सेमीफाइनल में भारत और जापान के बीच भिड़ंत होगी. फाइनल मुकाबला 12 अगस्त को खेला जाएगा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola