हार्दिक पांड्‌या को फिट होने में लगेगा अभी और समय, मोहम्मद शमी हो सकते हैं प्लेइंग इलेवन में शामिल

Updated:
विज्ञापन
हार्दिक पांड्‌या को फिट होने में लगेगा अभी और समय, मोहम्मद शमी हो सकते हैं प्लेइंग इलेवन में शामिल

मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में जगह इसलिए जगह दी गई थी क्योंकि टीम के ऑलराउंडर प्लेयर हार्दिक पांड्‌या चोटिल हैं. हार्दिक पांड्‌या भारत बनाम बांग्लादेश के मैच के दौरान चोटिल हुए थे.

विज्ञापन

विश्व कप 2023 में भारत का अगला मुकाबला इंग्लैंड से होना है. यह भारत का विश्व कप में छठा मैच होगा. भारत ने अबतक खेले गए पांच में से पांच मैच जीते हैं. भारत ने अपना पिछला मैच विश्वकप की प्रबल दावेदार टीम न्यूजीलैंड के साथ खेला था, जिसे भारत ने चार विकेट से जीत लिया था. भारत की इस जीत में गेंदबाज मोहम्मद शमी की अहम भूमिका थी. मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के पांच विकेट चटकाए और 54 रन दिए थे. इंग्लैंड की टीम भारत के सामने बहुत ही कमजोर मानी जा रही है.

undefined
हार्दिक पांड्‌या का हेल्थ अपडेट

मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में जगह इसलिए जगह दी गई थी क्योंकि टीम के ऑलराउंडर प्लेयर हार्दिक पांड्‌या चोटिल हैं. हार्दिक पांड्‌या भारत बनाम बांग्लादेश के मैच के दौरान चोटिल हुए थे. अब जबकि हार्दिक पांड्‌या के नवीनतम हेल्थ रिपोर्ट में यह कहा गया है कि वे अभी एक-दो और मैच में टीम के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार हार्दिक पांड्‌या को ठीक होने में एक से दो सप्ताह का समय लग सकता है. इन हालत में क्रिकेट फैंस यही चर्चा कर रहे हैं कि क्या मो शमी को टीम में जगह मिलेगी या फिर वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

undefined
टीम नहीं लेगी हार्दिक पांड्‌या का रिप्लेसमेंट

यह चर्चा भी हो रही है कि क्या टीम हार्दिक का रिप्लेसमेंट लेने पर विचार कर रही है. लेकिन टीम इस बात के लिए तैयार नहीं है, टीम मैनेजमेंट का कहना है कि वे हार्दिक पांड्‌या का इंतजार करेंगे और जरूरत हुई तो विश्वकप के अंतिम मुकाबलों में हार्दिक पांड्‌या इंजेक्शन लगाकर खेलेंगे.

undefined
मो शमी ने लिये हैं लगातार तीन बार 4+ विकेट

यह तो बात हुई हार्दिक पांड्‌या के हेल्थ अपडेट की, लेकिन सवाल फिर वही है कि क्या भारत अपने अगले अहम मुकाबलों में मोहम्मद शमी को टीम के प्लेइंग में शामिल करेगा? मोहम्मद शमी के रिकाॅर्ड पर ध्यान दें तो वे उनकी दावेदारी को मजबूत करते हैं. सबसे रिकाॅर्ड तो यह है कि मो शमी ने धर्मशाला के ग्राउंड पर शानदार क्रिकेट दिखाया और अपने करियर तीसरी बार पांच विकेट लेने का रिकाॅर्ड बनाया. मो शमी के रिकाॅर्ड पर ध्यान दें तो उनका बेस्ट रिकाॅर्ड है 51 रन देकर पांच विकेट चटकाना. मो शमी ने अपने करियर में नौ बार चार विकेट चटकाए हैं. मो शमी ने 95 मैच खेलकर 176 विकेट लिये हैं. मो शमी ने तीन बार लगातार चार विकेट से ज्यादा लेने का रिकाॅर्डअपने नाम किया है. विश्वकप में यह रिकाॅर्ड सिर्फ तीन खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं, इसमें मो शमी के अलावा पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और आॅस्ट्रेलिया के एडम जम्पा का नाम शामिल है.

undefined
इकाना स्टेडियम में बैटरऔर बाॅलर दोनों के लिए मौके

इकाना स्टेडियम लखनऊ की पिच गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों के लिए ही अच्छी मानी जाती है. यहां बहुत हाई स्कोर मैच तो नहीं खेला जाता है, लेकिन औसत 230 से 280 का है. सुबह यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन शाम को स्पिनर्स बेहतर प्रदर्शन करते हैं, इस लिहाज से भी मो शमी को मौका मिलने की संभावना बनती है.

undefined
टीम में होंगे ये खिलाड़ी

पिछले मैच में भारत ने तीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मो शमी के साथ खेला था. स्पिनर कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा टीम में शामिल थे, वहीं छह बैटर टीम में थे. रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और सूर्य कुमार यादव. इकाना की पिच को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भारत बिना किसी परिवर्तन के इकाना के क्रिकेट ग्राउंड पर नजर आएगी.

undefined
Also Read: ICC Cricket World Cup 2023 : विश्वकप की वो पारियां जिसमें रोमांच तो था, लेकिन नहीं लगा कोई सिक्सर
विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola