देश के सबसे डरावने लोकेशन पर शूट हुई हैं ये फिल्में, शूटिंग के वक्त स्टार्स को हो चुका है महसूस
Published by : Ashish Lata Updated At : 12 Sep 2022 2:14 PM
बॉलीवुड में कई सारी ऐसी भूतिया फिल्म बनी है, जिसे देखकर आज भी रातों की नींद उड़ जाती है. ऐसे में आपने कभी सोचा है कि कई बार फिल्मों की शूटिंग रियल हॉन्टेड लोकेशन पर होती है. स्टार्स ने इन भूतों को महसूस भी किया है.

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (vicky kaushal) की फिल्म ‘भूत पार्ट 1’ (bhoot part 1) 600 साल पुराने महल में शूट किया गया था. इस महल का नाम भूली भटियारी है, इसे हॉन्टेड माना जाता है. कहा जाता हैं कि इस महल में नेगेटिव एनर्जी का वास है. महल में आत्माएं भटकती रहती है, यहां दिन में भी कोई गार्ड रुकने के लिए तैयार नहीं रहता है.

दीपिका पादुकोण की फिल्म बाजीराव मस्तानी भी पुणे की डरावनी जगहों पर हुई. इसकी शूटिंग शनिवार वाड़ा में हुई, ये भारत की सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है. यहां कई डरावनी कहानियां छिपी हुई है. कहा जाता है कि हर अमावस्या की रात को यह किला भूतिया बन जाता है. लोग अक्सर किले से ‘काका माला वाचवा’ की आवाज सुनते हैं. इस फोर्ट में आग लगने से कई लोगों की मृत्यू हो गई थी. जिसकी आत्माएं आज भी भटकती है.

विक्रम भट्ट की फिल्म 1921 की शूटिंग भी हॉरर लोकेशन पर हुई है. जिसमें वेंटवर्थ वाल हाउस शामिल है. कहा जाता है कि इस जगह पर पैरानॉर्मल चीजें महसूस की जाती है. विक्रम भट्ट ने एक बार इसका सबूत दिया था. जिसमें उन्होंने कहा कि उनके कैमरे में भूत कैद हुआ है. कहते हैं कि इस घर में मकान मालिक की आत्मा भटकती है.

बिपाशा बसु की अबतक की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक राज की शूटिंग भी भूतिया जगह पर हुई. जरा सोचिए फिल्म में दिखाई गई जगह कैमरे पर इतनी डरावनी लगती है, तो रियल में कितनी होगी.

फिल्म की शूटिंग के दौरान कई डरावनी घटनाएं भी हुई थीं. कहा जाता है कि जिस बिल्डिंग में उसकी शूटिंग हुई है, वहां आत्माओं का वास है, रात के अंधेरे में वहां अजीब आवाजें सुनाई देती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










