Katrina Kaif को ऐसे खुश रखते हैं विक्की कौशल, हैप्पी मैरिज के बताये सीक्रेट, आप भी जान लें

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बी-टाउन के पावर कपल मे से एक हैं. दोनों की जोड़ी साथ में फैंस को काफी अच्छी लगती हैं. अब विक्की ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह अपनी पत्नी को कैसे खुश रखते हैं.

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में रॉयल अंदाज में शादी रचाई थी. अपनी शादी के बाद से, ये कपल अक्सर लाइमलाइम रहता है. फैंस दोनों को साथ देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं.

अब, फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा के साथ बातचीत के दौरान, विक्की ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी कैटरीना काफी समझदार हैं और उन्हें हमेशा सही रास्ता दिखाती हैं.

विक्की ने कैटरीना के शानदार करियर की प्रशंसा करते हुए कहा, उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सफलता की कहानी खुद लिखी है. हेमा मालिनी और रेखा जैसी प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों के साथ तुलना करते हुए, विक्की का मानना था कि कैटरीना ने पूरी तरह से योग्यता के आधार पर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है.

अपने रिश्ते पर चर्चा करते हुए, विक्की कौशल ने खुलासा किया कि उनके कामकाजी जीवन में कैटरीना कैफ इमोशनली उनसे जुड़ी रहती हैं और सीरियस टॉपिक पर काफी अच्छे से समझाती भी हैं.

विक्की कौशल ने माननाथा कि जब दो लोग एक साथ आते हैं, तो उन्हें अपनी व्यक्तिगत पहचान को छोड़ देना चाहिए और अपनी साझेदारी में “हम” को प्राथमिकता देनी चाहिए. बातचीत में हमेशा एक-दूसरे की बातों को समझना उनकी सफल शादी का सीक्रेट है.

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का रिश्ता एक-दूसरे के लिए प्यार, सम्मान और समर्थन की मिसाल है. दोनों एक दूसरे को समझते हैं और खास बात ये है कि कैटरीना विक्की का साथ कभी नहीं छोड़ती हैं.

बता दें कि हाल ही में विक्की पत्नी कैटरीना का बर्थडे मनाने के लिए उन्हें मालदीव वैकेशन पर ले गये थे. कपल ने समंदर किनारे कुछ रोमांटिक तसवीर भी शेयर की. जिसे देख फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










