CM Eknath Shinde के घर पर गणपति पूजा में शामिल हुए सलमान खान-शाहरुख खान, एथनिक लुक देख फैंस के उड़े होश

गणेश चतुर्थी के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर हुए गणपति सेलिब्रेशन में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान शामिल हुए. कई सेलेब्स बप्पा को अपने घर लेकर औए और खूब धाम-धाम से उनकी पूजा. शाहरुख और सलमान दोनों ने सीएम के साथ तसवीरें भी खिंचवाईं.

गणेश चतुर्थी के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुए. पूजा की तसवीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ने सीएम एकनाथ शिंदे के साथ तसवीरें भी खिंचवाईं. सलमान के साथ पूजा में उनकी बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा भी नजर आए. जबकि शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी भी इस पूजा का हिस्सा बनी.

पूजा के लिए सलमान खान ने लाल रंग का कुर्ता पजामा पहना था. छोटे बाल में वो काफी जच रहे थे. फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. एक्टर के एथनिक लुक ने फैंस के होश उड़ाए.

वहीं, शाहरुख खान ने गणपति पूजा के लिए नीले रंग का पठानी सूट पहना हुआ था. शाहरुख ने पूजा में बप्पा का आशीर्वाद लिया. पूजा में जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल, आशा भोसले, बोनी कपूर भी शामिल हुए थे.

कुछ दिन पहले ही मुंबई के लोकप्रिय लालबागचा राजा में भगवान गणेश का शाहरुख खान ने दर्शन किया था. साथ में उनके छोटे बेटे अबराम भी थे.

इन दिनों शाहरुख खान अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जवान’ की शानदार सफलता का आनंद ले रहें है. फिल्म 7 सितबंर को रिलीज हुई थी और इसने देश औऱ दुनियाभर में धूम मचा दिया था.

एटली द्वारा निर्देशित फिल्म जवान ने देशभर में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. जबकि दुनियाभर मे ये 1000 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया है.

जवान के बाद शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आएंगे. इस फिल्म में तापसी पन्नू अहम किरदार निभा रही हैं.

सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 17 को लेकर सुर्खियों में है. शो का प्रोमो सामने आ चुका है और अगले महीने 15 अक्टूबर से टीवी पर शुरू होगा. शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट का नाम सामने नहीं आया है.

बिग बॉस 17 के अलावा सलमान खान टाइगर 3 में नजर आएंगे. फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










