सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी सांस तक प्यार करेंगी रिया चक्रवर्ती, एक्टर के बर्थडे पर शेयर की अनसीन फोटोज

Sushant Singh Rajput Unseen Photos: रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के बर्थ एनिवर्सरी पर कुछ अनसीन फोटोज शेयर की है. इन तसवीरों में कपल एक दूसरे संग जमकर मस्ती कर रहे हैं. एक्टर को यूं हंसता-मुस्कुराता देख उनके फैंस इमोशनल हो रहे हैं.

Sushant Singh Rajput Unseen Photos: सुशांत सिंह राजपूत आज अगर इस दुनिया में जिंदा होते तो, अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट करते. हालांकि उनके फैंस हर जन्मदिन पर उनको याद करते हैं और ढेर सारा प्यार लुटाते हैं.

अब एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तसवीर में सुशांत रिया संग चाय की कप के साथ पोज रहे हैं. वहीं दूसरी फोटो में कपल को हंसते-मुस्कुराते देखा जा सकता है.

रिया चक्रवर्ती ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, ”Infinite + 1 को एक व्हाइट हार्ट इमोजी के साथ.” इसका मतलब है कि तुम्हे हर सांस तक प्यार करुंगी.

रिया के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ”मेरी फेवरेट रिया और सुशांत सिंह राजपूत…आपके दिल में वह हमेशा रहेंगे”. हालांकि कुछ यूजर्स इन तसवीरों के लिए रिया को ट्रोल भी कर रहे हैं. एक ने लिखा, ”इनसब तसवीरों से कुछ नहीं होगा…आपने क्यों छोड़ा सुशांत का साथ..केस को फिर से खोला जाए”.

सुशांत सिंह राजपूत जून 2020 में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे और उनकी मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. आज तक उनके फैंस न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या की गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










