Jawan Box Office Collection: पहले ही दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी फिल्म, गदर 2-पठान का टूटेगा रिकॉर्ड

Jawan Box Office Collection Day 1: जवान में पहली बार शाहरुख खान और एटली की जोड़ी बनी है. फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और थियेटर के बाहर फैंस की भीड़ दिख रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले दिन मूवी तगड़ी कमाई करेगी.

लंबे इंतजार के बाद जवान आज रिलीज हो गई है. इसमें साउथ से बड़ी संख्या में कलाकार हैं. जवान ने फिल्म के लिए छह हाई-प्रोफाइल एक्शन निर्देशकों को शामिल किया है.

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज वायरल हो रहे है जिसमें फैंस सिनेमाघरों के बहर जश्न मनाते दिख रहे है. सुपरस्टार ने पिता और पुत्र की दोहरी भूमिका निभाई है. व्यापार विश्लेषकों को पहले दिन की कमाई 65-70 करोड़ रुपये होने की है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन द्वारा बुधवार को एक्स पर जवान की एडवांस बुकिंग के बारे में अपडेट दिया गया था. ‘जवान’ के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस टोटल ने ‘पठान’ को पीछे छोड़ दिया, जिसकी भारत में पहले दिन की एडवांस बुकिंग 32 करोड़ रुपये थी.

निर्माता और फिल्म व्यवसाय विश्लेषक गिरीश जौहर ने जवान के लिए 100 करोड़ की ग्लोबल ओपनिंग की भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि फिल्म घरेलू बाजार में ‘पठान’ के पहले दिन के आंकड़े को आसानी से पार कर सकती है और भारत में (सभी भाषाओं में) कुल 60 करोड़ के साथ उभर सकती है.

शाहरुख खान की फिल्म जवान सनी देओल की फिल्म गदर 2 का कमाई के मामले में पीछे छोड़ देगा. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गदर 2 के कई रिकॉर्ड को जवान तोड़ डालेगा.

एक्शन थ्रिलर फिल्म जवान में शाहरुख खान फिल्म में एक फाइटर (पिता) की भूमिका निभाएंगे और एक जेलर (बेटे) की भूमिका भी निभाएंगे. इतना ही नहीं, बल्कि वह एटली निर्देशित फिल्म में छह अलग-अलग लुक में भी नजर आएंगे.

बुधवार के रात को जवान का स्पेशल स्क्रीनिंग रखा गया था. इसमें कैटरीना कैफ, ऋतिक रोशन, सुहाना खान, गौरी खान, शाहरु खान सहित फिल्म के अन्य टीम मेंबर्स शामिल हुए.

शाहरुख खान अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म जवान का निर्देशन एटली ने किया है. ये उनकी पहली हिंदी फिल्म है. 36 साल के एटली ने बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म जवान का निर्देशन करके अपनी शानदार उपलब्धि में एक और उपलब्धि जोड़ ली है.

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘जवान’ के लिए शाहरुख ने तगड़ी फीस ली है. कहा जा रहा है कि उन्होंने 100 करोड़ की फीस ली है. इससके अलावा किंग खान को फिल्म के प्रॉफिट का 60 परसेंट भी मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










