Animal: बॉबी देओल ने एनिमल 2 का हिस्सा बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यकीन है कि मैं दूसरे भाग में…

Updated:
विज्ञापन

animal

फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी देओल ने निगेटिव किरदार निभाया है. उनके जबरदस्त एक्टिंग की तारीफ की जा रही है. हालांकि फिल्म में उनका किरदार केवल कुछ ही मिनटों का था, लेकिन उतने कम समय में ही उनके किरदार ने लोगों के दिलों में बड़ी जगह बना ली. अब फैंस के दिमाग में है कि एनिमल 2 में उनका किरदार होगा या नहीं.

विज्ञापन
undefined

फिल्म ‘एनिमल‘ में बॉबी देओल ने अपने किरदार से सबका दिल जीत लिया. फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ हर किसी ने की. हालांकि फिल्म में उनका रोल ज्यादा लंबा नहीं था.

विज्ञापन
undefined

एनिमल के बाद एनिमल पार्क की चर्चा हो रही है. संदीप रेड्डी वांगा, रणबीर कपूर के साथ मिलकर कहानी डिस्कस कर रहे हैं. ऐसे में फैंस ये जानना चाहते हैं कि क्या अगले पार्ट में बॉबी देओल होंगे या नहीं.

undefined

बॉबी देओल ने फिल्मीबीट के साथ एक बातचीत में कहा, “मैं भगवान का शुक्रियां करता हूं कि मुझे संदीप रेड्डी वांगा ने ये फिल्म दी. जब मैं शूट कर रहा था तभी मुझे समझ आ गया था की ये स्पेशल होने वाला है.

undefined

जब बॉबी से पूछा गया कि क्या हम उन्हें एनिमल 2 में दिखेंगे, तो एक्टर ने कहा, “मुझे सीक्वल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. जब संदीप ने मुझे कहानी सुनाई, तो उन्होंने मुझे केवल मेरा हिस्सा सुनाया था और उन्होंने फिल्म का सार समझाया था. मुझे यकीन है कि मैं दूसरे भाग में रहूंगा, लेकिन अभी मुझे कुछ भी पता नहीं है.”

undefined

बॉबी देओल ने ‘एनिमल’ में ‘अबरार’ नाम के एक मूक व्यक्ति की है. इस किरदार में उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से जान फूंक दी.

undefined

संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल का बॉक्स ऑफिस पर जादू बरकरार है. रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने 10वें दिन 30 करोड़ रुपये की कमाई की. इसका कलेक्शन 432.27 करोड़ रुपये रहा.

undefined

एनिमल में रणबीर ने रणविजय सिंह का रोल प्ले किया है और रश्मिका ने गीतांजलि का रोल निभाया है, जो रणबीर की पत्नी है. एनिमल में बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी और शक्ति कपूर भी हैं.

undefined

एनिमल रणबीर के रणविजय सिंह और अनिल कपूर द्वारा अभिनीत उनके पिता बलबीर सिंह के बीच एक परेशान रिश्ते की बैकग्राउंड पर आधारित एक हिंसक दुनिया को दर्शाता है. जबकि यह सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है.

undefined

एनिमल में तृप्ति डिमरी ने जोया का रोल प्ले किया है और रणबीर कपूर के साथ उनके कई बोल्ड सीन है. फिल्म रिलीज होने के बाद से उनेक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या बढ़ी है.

undefined

एनिमल इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म ताबड़तोड़ पैसे कमा रही है. टिकट खिड़की पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है.

Also Read: Animal Box Office Collection Day 9: रणबीर कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, जानें अबतक की टोटल कमाई
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola