Ananya Panday: 25 साल की उम्र में अनन्या पांडे ने बना ली इतनी संपत्ति, एक फ‍िल्‍म के लिए लेती हैं तगड़ी फीस

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Oct 2023 9:25 AM

विज्ञापन

Ananya Panday

Ananya Panday Birthday: अभिनेता चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही है. ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर टू’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली अनन्या ने अबतक कई मूवीज में काम कर लिया है. छोटे से करियर में एक्ट्रेस ने करोड़ों की संपत्ति बना ली है.

विज्ञापन
undefined

एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही है. ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर टू’ से अनन्या ने बॉलीवुड में कदम रखा और अबतक वो कई सफल फिल्में कर चुकी है.

undefined

छोटे से करियर में अनन्या पांडे ने करोड़ों की संपत्ति बना ली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या की नेटवर्थ करीब 72 करोड़ रुपये है. जबकि एक्ट्रेस एक फिल्म में काम करने के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये लेती है.

undefined

फिल्मों के अलावा अनन्या पांडे ब्रांड एंडोर्समेंट से भी तगड़ी कमाई करती है. बता दें कि एक्ट्रेस लक्मे, वेगा 3 हेयरस्टाइल, जिलेट हेयर रिमूवल क्रीम, क्वालिटी आइसक्रीम, पर्क चॉकलेट, ओनली क्लोथिंग ब्रांड की की ब्रांड अंबेसडर है.

undefined

अनन्या ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है, लेकिन आप नहीं जानते होंगे कि फिल्म के लिए वो पहली पसंद नहीं थीं. इसके लिए दिशा पटानी, सारा अली खान और जान्हवी कपूर के नाम पर भी विचार किया जा रहा था.

undefined

अनन्या के इंस्टाग्राम पर 24 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है. उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्लैमरस तस्वीरें डालना पसंद है, जिसमें उनकी बॉडी फ्लॉन्ट करना भी शामिल है.

undefined

उनकी गर्ल स्क्वॉड में शनाया कपूर और सुहाना खान शामिल हैं और उन्हें अक्सर एक साथ चिल करते हुए देखा गया है. तीनों एक साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती है.

undefined

अनन्या पिछली बार फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आई थी, जिसमें वो आयुष्मान खुराना के साथ दिखी थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और कमाई भी जमकर की.

undefined

अनन्या पांडे, आदित्य कपूर को डेट कर रही है, ऐसी चर्चा है. अक्सर दोनों साथ में हैंगहाउट करते दिख जाते है. हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है.

undefined

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से की है. बता दें कि वो शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर को भी डेट कर चुकी है.

undefined

अनन्या पांडे के हाथ में कई प्रोजेक्ट्स है, जिनमें खो गए हम कहां, आदर्श गौरव, शंकरा, अक्षय कुमार, कंट्रोल हैं.

Also Read: जब सलमान खान की शादी का रिश्ता लेकर एक लड़की के पास पहुंच थे SRK,इस वजह से नहीं बनी बात,एक्टर बोले- इसका जो…
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola