वर्ल्ड कप ही नहीं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से भी बाहर हो सकता है इंग्लैंड, जानें क्या है समीकरण
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 31 Oct 2023 1:21 PM
Lucknow: England's bowler David Willey celebrates the wicket of India's batter KL Rahul during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and England, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, in Lucknow, Sunday Oct. 29, 2023. (PTI Photo/ Manvender Vashist Lav)(PTI10_29_2023_000418A)
मौजूदा वर्ल्ड कप तालिका में पाकिस्तान के अलावा शीर्ष सात में जगह बनाने वाली टीमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का क्वालिफिकेशन हासिल करेंगी. आईसीसी ने 2024-2031 के अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में चैंपियंस ट्रॉफी को फिर से शामिल किया है और टूर्नामेंट के दो सत्र 2025 और 2029 में आयोजित किए जाएंगे.

वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच अपने चरम पर है. भारत, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें जहां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, वहीं इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी टीमों पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है. गत चैंपियन टीम इंग्लैंड के लिए मौजूदा वर्ल्ड कप सबसे खराब रहा है. 6 मैचों में केवल एक जीत के बाद दो अंक लेकर इंग्लैंड की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं. उसका सेमीफाइनल में पहुंचा मुश्किल है. वर्ल्ड कप के साथ-साथ इंग्लैंड पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है.

वर्ल्ड कप 2023 की टॉप सात टीमें करेंगीं चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई
मौजूदा वर्ल्ड कप तालिका में पाकिस्तान के अलावा शीर्ष सात में जगह बनाने वाली टीमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का क्वालिफिकेशन हासिल करेंगी. आईसीसी ने 2024-2031 के अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में चैंपियंस ट्रॉफी को फिर से शामिल किया है और टूर्नामेंट के दो सत्र 2025 और 2029 में आयोजित किए जाएंगे. चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन पारंपरिक प्रारूप में होगा जिसमें चार टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया जायेगा. हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनायेंगी.

इंग्लैंडभारत में हो रहे विश्व कप में प्रदर्शन के आधार पर चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाने के पैमाने से इंग्लैंड और बांग्लादेश जैसी टीमों को निराशा का सामना करना पड़ सकता है. मौजूदा समय में इंग्लैंड केवल दो अंकों के साथ विश्व कप तालिका में 10वें जबकि बांग्लादेश इतने ही अंकों के साथ नौवें स्थान पर है. दोनों टीमों के टूर्नामेंट में तीन और मैच बचे हैं और खुद को शीर्ष सात में लाने के लिए उन्हें अपना पूरा दमखम लगाना होगा.

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने विश्व कप में शीर्ष सात में रहने के महत्व पर जोर दिया था. उन्होंने शनिवार को नीदरलैंड के खिलाफ मैच गंवाने के बाद कहा था, मेरा मतलब है अब हमारे लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद काफी कम है लेकिन हमें थोड़ा बेहतर करने की जरूरत है. अगर आप चैंपियंस ट्रॉफी (2025) में खेलना चाहते हैं तो आपको (शीर्ष) आठ (पाकिस्तान के साथ) में रहना होगा. इसे ध्यान में रखते हुए अभी भी तीन मैच बाकी हैं.

नीदरलैंड की टीम प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर बनी हुई है. जबकि अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका को हराने के बाद पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. अफगानिस्तान के पास चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाने का मौका है.

इस नियम में हालांकि एक खामी यह है कि वेस्टइंडीज, आयरलैंड और जिम्बाब्वे जैसी टीमों के पास चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करने का कोई मौका नहीं होगा क्योंकि वे इस विश्व कप में नहीं खेल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










