World Cup 2023: सारा तेंदुलकर के अफेयर की चर्चा, शुभमन गिल से रिश्ता जोड़ फैन्स कर रहे कमेंट्स
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 Oct 2023 5:00 AM
सर्च इंजन गूगल ने सारा तेंदुलकर की शादी 2020 में ही करा दी थी. पति के रूप में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम सामने आया था. हालांकि बाद में उसे ठीक कर दिया गया. बताया गया था कि यह जानबूझकर नहीं, बल्कि बग की वजह से हुआ था.

वर्ल्ड कप 2023 के रोमांच के बीच महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर खासा चर्चा में हैं. पुणे में खेले गए भारत बनाम बांग्लादेश मैच को चीयर करने के लिए सारा तेंदुलकर महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पहुंची थीं.

मैच के दौरान सारा को कई बार जश्न मनाते हुए देखा भी गया. खास कर जब शुभमन गिल मैदान पर कुछ अच्छा प्रदर्शन करते तो उनकी प्रतिक्रिया को सभी ने नोटिस किया. इस बीच सचिन की बेटी सारा की शादी की चर्चा हो रही है.

गूगल ने सारा की करा दी शादी
सर्च इंजन गूगल ने सारा तेंदुलकर की शादी 2020 में ही करा दी थी. पति के रूप में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम सामने आया था. हालांकि बाद में उसे ठीक कर दिया गया. बताया गया था कि यह जानबूझकर नहीं, बल्कि बग की वजह से हुआ था. हालांकि अब भी गूगल पर आप सारा तेंदुलकर की शादी या पति सर्च करेंगे, तो शुभमन गिल का नाम स्वत: आ जाता है.

सोशल मीडिया में सारा और गिल के रिश्ते की चर्चा
सोशल मीडिया में अकसर सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के रिश्ते की चर्चा होती है. वर्ल्ड कप 2023 के बीच भी शुभमन गिल के साथ सारा तेंदुलकर को जोड़कर चर्चा हो रही है. पुण में जब भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला गया था, तो सारा वहां पहुंची थीं. सारा को गिल के प्रदर्शन पर जश्न मनाते हुए भी देखा गया था. सोशल मीडिया में फिर से दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी है. फैन्स इंस्टाग्राम और एक्स पर सारा और गिल को लेकर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










