Chhath 2020: राजधानी में छठ पूजा, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, तसवीरों में देखिए पटना का मिजाज

Updated at : 18 Nov 2020 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
Chhath 2020: राजधानी में छठ पूजा, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, तसवीरों में देखिए पटना का मिजाज

Chhath 2020: आस्था का महापर्व छठ (Mahaparv Chhath) बुधवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है. गुरुवार को खरना और शुक्रवार को डूबते सूर्य को अर्घ दिया जाएगा. शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ के साथ चार दिवसीय महापर्व संपन्न हो जाएगा.

विज्ञापन
undefined

पटना के दीघा मंडी में छठ पर्व पर बड़ी संख्या में लोग सब्जी और फलों की खरीदारी करने पहुंचते हैं. इस बार भी छठ को लेकर लोगों ने खरीदारी की. दीघा मंडी समेत दूसरी जगहों पर छठ पर भीड़ बढ़ जाती है.

undefined

छठ महापर्व को लेकर सूप समेत दूसरे जरूरी सामानों की खरीदारी करते भी लोग दिखे. लोगों की जरुरतें पूरी करने के लिए दुकानदारों ने हर तरह के स्टॉक रखे थे. इस दौरान फुटपाथ पर भी दुकानें लगी दिखी.

undefined

कोरोना संकट को देखकर पटना के व्रती-श्रद्धालुओं के लिए पार्क में अर्घ देने की व्यवस्था की गई है. कंकड़बाग के शिवाजी पार्क में अर्घ के लिए खास व्यवस्था है, जिससे किसी तरह की दिक्कत ना हो.

undefined

इस बार कोरोना वायरस संकट को देखते हुए लोगों को ज्यादा से ज्यादा घरों में छठ मनाने की सलाह दी गई है. कई दुकानों में वाटर टब भी बिकते देखे गए. छठ में लोग टब की खरीदारी अर्घ के लिए करते दिखे.

undefined

राजधानी के कपड़ा दुकानों में व्रतियों के लिए कपड़े खरीदने लोग पहुंचे. छठ पर्व को देखते हुए दुकानों में हर रेंज के कपड़े रखे गए ह‍ै‍ं. बताते चलें कि छठ महापर्व पर नए कपड़े पहनने की मान्यता होती है.

undefined

छठ पर राजधानी पटना में गंगा नदी से पवित्र जल को ले जाने वाले लोग भी जुटे. कई लोग गंगा जल से प्रसाद बनाते हैं. वहीं, शहर के गंगा घाट किनारे लोग पवित्र मिट्टी भी बोरे में लेकर अपने घर ले जाते दिखे.

undefined

छठ कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाई जाती है. बिहार झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में छठ का आयोजन होता है. चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुआत 18 नवंबर से हो चुकी है.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन