ePaper

PHOTOS: दिल्ली की इन मार्केट में मिलेगी सस्ती लाइट्स से लेकर फूलों की माला, इस दिवाली यही से करें शॉपिंग

Updated at : 06 Nov 2023 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: दिल्ली की इन मार्केट में मिलेगी सस्ती लाइट्स से लेकर फूलों की माला, इस दिवाली यही से करें शॉपिंग

Market for Diwali: इस साल 2023 में दिवाली 12 नवंबर दिन रविवार को मनाई जाएगी. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे दिल्ली में मौजूद उन मार्केट्स के बारे में, जहां आपको सस्ती लाइट्स के साथ-साथ फूलों की माला तक मिल जाएगी.

विज्ञापन
undefined

Market for Diwali: दिवाली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस साल 2023 में दिवाली 12 नवंबर दिन रविवार को मनाई जाएगी. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे दिल्ली में मौजूद उन मार्केट्स के बारे में, जहां आपको सस्ती लाइट्स के साथ-साथ फूलों की माला तक मिल जाएगी.

undefined

इंदिरा मार्केट

दरअसल दिवाली के त्योहार पर लोग अपने घरों को सजाने के लिए माला और लाइट्स खरीदते हैं. अगर आप दिल्ली में हैं तो इंदिरा मार्केट जा सकते हैं. यहां आपको कम दाम में डेकोरेटिव लाइट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा आपको कॉपर वॉयर से बनी हुई लड़ी और वॉल हैंगिंग भी सस्ते में मिल जाएगी.

undefined

सदर बाजार

इस दिवाली घर को सजाने के लिए अगर आप सस्ता दाम में लाइट्स की दुकान खोज रहे हैं तो दिल्ली के सदर बाजार जा सकते हैं. यह मार्केट इसी के लिए फेमस है. यहां पर आपको कलरफुल लाइट्स के अलावा झालर मिल जाएगा. दिवाली के समय दिल्ली के सदर बाजार में सुबह से लेकर रात 10 बजे तक लोगों की भीड़ लगी रहती है.

Also Read: PHOTOS: विदेश में हनीमून मनाने का सपना होगा पूरा, IRCTC लाया है इन 3 देशों का सस्ता ट्रिप प्लान
undefined

कोटला मुबारकपुर मार्केट

साऊथ दिल्ली का कोटला मुबारकपुर मार्केट में डेकोरेटिव लाइट्स मिल जाएगा. इस बाजार से आप बेहद सस्ते में घर को सजाने के लिए डेकोरेटिव लाइट्स खरीद सकते हैं. दूर-दूर से लोग यहां सिर्फ झालर खरीदने के लिए आते हैं.

undefined

आपको बताते चलें कि इस साल 2023 धनतेरस 10 नवंबर दिन शुक्रवार को है, और छोटी दिवाली 11 नवंबर दिन शनिवार को है जबकि बड़ी दिवाली 12 नवंबर दिन रविवार को मनाई जाएगी.

Also Read: PHOTOS: रात में ट्रेन से नहीं किया है सफर तो जरूर करें, यात्रियों को देखने को मिलता है ये सब, मन हो जाएगा गदगद
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola