ePaper

PHOTOS: बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों का हुजूम, रेलवे स्टेशन से लेकर एग्जाम सेंटर तक खचाखच भीड़, देखें फोटो..

Updated at : 24 Aug 2023 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों का हुजूम, रेलवे स्टेशन से लेकर एग्जाम सेंटर तक खचाखच भीड़, देखें फोटो..

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन गुरुवार से किया जा रहा है. प्रदेश के 876 सेंटरों पर परीक्षा आयोजित की गयी है. पटना में 40 सेंटरों पर एग्जाम लिए जा रहे हैं. रेलवे स्टेशन से लेकर एग्जाम सेंटर तक देखिए भीड़ का दृश्य..

विज्ञापन
undefined

बिहार में गुरुवार से देश की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. प्रदेश के 876 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.

undefined

पटना जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी रही. परीक्षा से एक दिन पूर्व बुधवार की रात को कई अभ्यर्थी जंक्शन पर ही विश्राम करने ठहर गए.

undefined

बिहार की ट्रेनों में बुधवार को भीड़ उमड़ी रही. गुरुवार की सुबह तक ट्रेनों में खचाखच भीड़ दिखी. परीक्षार्थी बाहरी राज्यों से भी परीक्षा देने पहुंचे हैं.

undefined

महिला अभ्यर्थियों की संख्या भी काफी अधिक है. जिलों में अभ्यर्थियों के ठहरने का प्रबंध कई जगहों पर नि:शुल्क किया गया है.

undefined

सासाराम में परीक्षार्थी भारी तादाद में पहुंचे हैं. उनके ठहरने के लिए कई जगहों पर इंतजाम नि:शुल्क किए गए हैं.

undefined

भागलपुर में गुरुवार सुबह से परीक्षा सेंटरों पर भीड़ जुटने लगी. परीक्षार्थी सुबह साढ़े 6 बजे से ही सेंटर पहुंचने लगे.

undefined

सासाराम में शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रथम पाली में अभ्यर्थियों की कतार सेंटर पर लगी. कड़ी निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.

undefined

बीपीएससी परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है. जहां से निगरानी रखी जा रही है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन