Bigg Boss 17 Contestants Fees: सलमान खान के शो के लिए किस कंटेस्टेंट ने ली कितनी फीस, फिर बाजी मार गए यूट्यूबर
Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Oct 2023 8:00 AM
Bigg Boss 17 Contestants Fees: बिग बॉस 17 की जबसे शुरुआत हुई है, तबसे ये सीजन चर्चा में बना हुआ है. कंटेस्टेंट पहले ही दिन से एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाकर झगड़े कर रहे हैं. ऐसे में आइये जानते हैं सीजन का हिस्सा बनने के लिए किसकों कितनी फीस मिली है.

Bigg Boss 17 Contestants Fees: बिग बॉस 17 15 अक्टूबर को प्रीमियर होने के बाद से ही सुर्खियों में है. इस सीज़न में प्रतियोगियों की एक अद्भुत लाइन-अप है और फैंस हर एपिसोड को पसंद कर रहे हैं. इस सीजन में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, सनी आर्य, अनुराग ढोबाल, जिग्ना वोरा, मुनव्वर फारुकी, फिरोजा खान उर्फ खानजादी, मन्नारा चोपड़ा, नवीद सोले, रिंकू धवन, अरुण श्रीकांत, सना रईस खान और सोनिया बंसल जैसे कंटेस्टेंट धमाल मचा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान को प्रति वीकेंड 25 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम दी जा रही है. हर बार की तरह इस बार भी फैंस सोच रहे हैं कि स्टार्स को कितनी फीस मिल रही है. इसके अलावा यूट्यूबर्स ने बाजी मारी है या फिर टीवी स्टार्स ने…

अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 के सबसे लोकप्रिय नामों में से एक है और फैंस पहले से ही उन्हें पसंद कर रहे हैं. अभिनेत्री को अपने पहले शो पवित्र रिश्ता से बड़ा प्यार और पहचान मिली. अभिनेत्री कुछ समय के लिए टेलीविजन से दूर थीं, लेकिन आखिरकार उन्होंने बिग बॉस 17 के साथ वापसी की. खबरों के मुताबिक, वह शो की सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्हें प्रति सप्ताह लगभग 12 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है

मुनव्वर फारूकी
स्टैंड-अप कॉमेडियन और रैपर मुनव्वर फारुकी ने लॉक अप सीज़न 1 जीता. यह शो उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ था, क्योंकि इसके बाद उन्हें बड़ी पहचान मिली. उन्हें बिग बॉस का पिछला सीज़न भी ऑफर किया गया था. हालांकि, वर्क कमिटमेंट्स के कारण वह शो का हिस्सा नहीं बन सके. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें प्रति सप्ताह लगभग 7-8 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है.

नील भट्ट
नील भट्ट, जो बिग बॉस 17 के प्रतियोगियों में से एक हैं, को गुम है किसी के प्यार में देखा गया था. एक्टर ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ शो में हिस्सा लिया. अभिनेता को हर हफ्ते जाहिर तौर पर लगभग 7-8 लाख रुपये दी जा रही है.

ऐश्वर्या शर्मा
ऐश्वर्या शर्मा ‘गुम है किसी के प्यार में’ में पाखी की भूमिका के लिए लोकप्रिय हैं. एक्ट्रेस हाई पेड बिग बॉस प्रतियोगियों में से एक हैं. कथित तौर पर उन्हें प्रति सप्ताह लगभग 11-12 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है. वह खतरों के खिलाड़ी 13 की फाइनलिस्ट में से भी एक थीं.

मन्नारा चोपड़ा
मन्नारा बिग बॉस 17 के घर में प्रवेश करने वाली पहली कंफर्म प्रतियोगी थीं. उन्हें उनकी क्यूट और बबली पर्सनैलिटी के लिए खूब पसंद किया जा रहा है. साउथ अभिनेत्री को कथित तौर पर प्रति सप्ताह लगभग 10 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है.

अभिषेक कुमार
अभिषेक कुमार बिग बॉस के घर में अपने लगातार झगड़ों को लेकर चर्चा में हैं. उडारियां अभिनेता को प्रति सप्ताह लगभग 5 लाख रुपये का भुगतान किया जा है. उन्हें शालीन भनोट और ईशा सिंह स्टारर बेकाबू में भी देखा गया था.

जिग्ना वोहरा
जिग्ना वोहरा एक पूर्व क्राइम रिपोर्टर और बिग बॉस 17 के प्रतियोगियों में से एक हैं. वह 9 महीने तक सलाखों के पीछे रहीं और बिग बॉस के घर के अंदर इस बारे में काफी खुलकर बोलीं. जिग्ना को प्रति सप्ताह लगभग 7.5 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है.

ईशा मालवीय
ईशा मालवीय, जो अपने पहले शो उडारियां के माध्यम से जैस्मीन के रूप में एक घरेलू नाम बन गईं, बिग बॉस 17 के लोकप्रिय प्रतियोगियों में से एक हैं. उन्हें प्रति सप्ताह लगभग 7.5 लाख रुपये पेमेंट के तौर पर दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










