ePaper

Asia's Biggest Park: लखनऊ में बना है एशिया का सबसे बड़ा पार्क, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे मोहित

Updated at : 25 Sep 2023 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
Asia's Biggest Park: लखनऊ में बना है एशिया का सबसे बड़ा पार्क, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे मोहित

Asia's Largest Park: लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है. यह भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक है और गोमती नदी के तट पर स्थित है. लखनऊ को "नवाबों का शहर" के रूप में भी जाना जाता है. चलिए देखते हैं एशिया का सबसे बड़ा पार्क को.

विज्ञापन
undefined

Asia’s Largest Park: लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है. यह भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक है और गोमती नदी के तट पर स्थित है. लखनऊ को “नवाबों का शहर” के रूप में भी जाना जाता है. चलिए देखते हैं राजधानी में बना एशिया का सबसे बड़ा पार्क जानेश्वर मिश्र पार्क को.

undefined

एशिया का सबसे बड़ा पार्क

जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ के गोमतीनगर एक्सटेंशन में स्थित है. यह पार्क करीब 376 एकड़ में फैला हुआ है. जनेश्वर मिश्र पार्क में लोग दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं. इस पार्क में विभिन्न पक्षी प्रजातियां हैं, जो लोगों के लिए मनोरंजन का केंद्र है.

undefined

लखनऊ में पार्क

जनेश्वर मिश्र पार्क में हर साल सरकार लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च करती है. यहां आपको बोटिंग, नृत्य-मंच, फुटबॉल का मैदान, टेनिस कोर्ट, साइकल ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक मिल जाएगा.

undefined

लखनऊ जनेश्वर मिश्र पार्क में सुविधा

जनेश्वर मिश्र पार्क में सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए हैं. इसके अलावा इस पार्क में एक कहानी घर भी बनाया गया है. जो पूरी तरह डिजिटल चीजों का इस्तेमाल करके बनाया गया है. यह पार्क 168 करोड़ रुपये (276,026.668 डॉलर) की लागत में तैयार किया गया था. यह लंदन के हाइड पार्क की तर्ज पर विकसित किया गया है.

Also Read: World Tourism Day 2023, Top 10 Food Centres In UP: उत्तर प्रदेश का फेमस खाना, एक बार जरूर करें ट्राई
undefined

जनेश्वर मिश्र पार्क

जनेश्वर मिश्र पार्क  को समाजवादी पार्टी के दिवंगत राजनीतिज्ञ जनेश्वर मिश्र की याद में बनाया गया है.  इस पार्क का उद्घाटन 5 अगस्त 2014 को शहर की आम जनता के लिए किया गया. बता दे जनेश्वर मिश्र पार्क की यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 6 अगस्त 2012 को पार्क की आधारशिला रखी थी. यह पार्क सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश का एक ड्रीम प्रोजेक्ट था.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola