2024 में खूंखार विलेन का रोल निभाकर डराएंगे ये एक्टर्स, लिस्ट में अर्जुन कपूर से लेकर संजय दत्त का नाम शामिल

Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Jan 2024 4:22 PM

विज्ञापन

फिल्मों की दुनिया में विलेन का किरदार एक बेहद ही अहम भूमिका माना जाता है. ये किरदार फिल्मों को दिलचस्प और मजेदार बनाते हैं. कई बार तो ऐसा भी होता है कि कुछ फिल्मों में हीरो से ज्यादा विलेन का किरदार लोगों के दिलों में राज कर लेता है. ऐसे में आपको बताते हैं इस साल कौन हीरो बड़े पर्दे पर विलेन बनेगा.

विज्ञापन
undefined

अर्जुन कपूर जिन्हें अपनी इंटेंस एक्सप्रेशंस के लिए खूब पसंद किया जाता है, वो इस साल रोहित शेट्टी के साथ बड़े पर्दे पर एंट्री मारने वाले हैं. रोहित के साथ वो सिंघम में विलेन के रोल में नजर आएंगे.

undefined

इमरान हाशमी जो कि रोमांटिक रोल्स के लिए मशहूर हैं. वो निगेटिव किरदारों को भी उतनी ही बखूबी से निभाते हैं. इस साल वो सुजीथ की निर्देशित फिल्म ओजी में निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं.

undefined

फिल्म आदिपुरुष में रावण का किरदार निभाने के बाद सैफ अली खान काफी ज्यादा सुर्खियों में थे. अब इस साल सैफ देवारा नामक फिल्म में भैरा नामक किरदार में नजर आने वाले हैं जो कि एक नेगेटिव किरदार है. इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर भी नजर आएंगी.

undefined

संजय दत्त की अग्निपथ जैसी फिल्मों के बाद लोग उनके विलेन रोल के दीवाने हो गए हैं. उनकी एक्टिंग विलेन के किरदार में चार चांद लगा देते है. साल 2024 में संजय दत्त डबल आईस्मार्ट नामक फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आएंगे.

undefined

पृथ्वीराज सुकुमारन इस साल बड़े मियां छोटे मियां नामक फिल्म में निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के कास्ट में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी शामिल हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म इस साल रिलीज होगी. (रिपोर्ट- पुष्पांजलि)

Also Read: Ira Khan Wedding: आमिर खान की बेटी इस दिन बनेंगी दुल्हन, हल्दी लेकर लड़के के घर पहुंची रीना दत्ता-किरण राव
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola