ePaper

Animal: जावेद अख्तर ने एनिमल की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- खतरनाक है अगर ऐसी फिल्म को...

Updated at : 08 Jan 2024 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
Animal: जावेद अख्तर ने एनिमल की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- खतरनाक है अगर ऐसी फिल्म को...

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. मूवी ने 700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर रिकॉर्ड बनाया. अब जावेद अख्तर ने फिल्म की सफलता की आलोचना की है.

विज्ञापन
undefined

रणबीर कपूर की रिवेंज-क्राइम ड्रामा एनिमल तमाम आलोचनाओं के बावजूद पिछले साल एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई. इसने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.

undefined

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित, एनिमल को फिल्म इंडस्ट्री में भी कई लोगों ने पसंद किया. अब हाल ही में, अनुभवी गीतकार और पूर्व पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने भी मूवी की सफलता पर बात की है.

undefined

अजंता एलोरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एआईएफएफ) के 9वें संस्करण में बोल रहे जावेद अख्तर ने एनिमल की आलोचना की और इसकी सफलता को खतरनाक बताया.

undefined

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अख्तर ने कहा कि एनिमल की सफलता के लिए निर्माताओं को नहीं बल्कि दर्शकों को भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.

undefined

फिल्म में रणबीर और तृप्ति के विवादास्पद ‘मेरे जूते चाटो’ सीन के बारे में बात करते हुए, अनुभवी गीतकार ने कहा, “अगर कोई फिल्म जिसमें एक आदमी एक औरत से कहे की ‘तू मेरे जूते चाट’. अगर एक आदमी कहे की’ ‘औरत को थप्पड़ मार देने में क्या खराबी है’, वो पिक्चर सुपर-डुपर हिट हो, तो ये बड़ी खतरनाक बात है”.

undefined

जावेद ने आगे खलनायक के गीत चोली के पीछे क्या है की लोकप्रियता का उदाहरण दिया और कहा कि दर्शकों को यह चुनना चाहिए कि वे किस तरह के कंटेंट को देखना पसंद करेंगे.

undefined

अपने विचारों को समाप्त करते हुए, जावेद ने कहा, “एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सिनेमा बनाने वालों से ज्यादा, सिनेमा देखने वालो की है. ये आपकी जिम्मेदारी है. ये आप तय करेंगे कि किस तरह फिल्में बनेंगी, और कैसी फिल्में नहीं बनेंगी.

undefined

उन्होंने कहा, हमारी फिल्मों में क्या संस्कार होंगे क्या मूल्य होंगे, क्या नैतिकता होगी, और किस्से अस्वीकार करेंगे. ये फैसला आपको करना है.”1

undefined

दिसंबर, 2023 को रिलीज हुई एनिमल ने दुनिया भर में 896 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

Also Read: Animal: करण जौहर ने एनिमल की सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी, कहा- रणविजय-अबरार को देख आंखों में आंसू…
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola