आमिर खान की बेटी Ira Khan ने नुपुर शिखरे संग की सगाई, इंगेजमेंट सेरेमनी में कौन-कौन हुआ शामिल,INSIDE PICS

Updated:
विज्ञापन
आमिर खान की बेटी Ira Khan ने नुपुर शिखरे संग की सगाई, इंगेजमेंट सेरेमनी में कौन-कौन हुआ शामिल,INSIDE PICS

Aamir Khan Daughter Engagement: आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे से सगाई कर ली. सगाई क तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. रेड गाउन में आयरा बेहद खूबसूरत लग रही है.

विज्ञापन
undefined

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे संग सगाई कर ली. दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे है. कुछ महीने पहले ही नूपुर ने अपने घुटनों के बल बैठकर आयरा को प्रपोज किया था.

undefined

आयरा खान की सगाई की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. रेड गाउन में वो बला की खूबसूरत लग रही है. जबकि नूपुर शिखारे ब्लैक कोट-पैंट में काफी स्मार्ट लग रहे है. आमिर खान अपनी बेटी की सगाई में बेहद खुश दिखे. एक्टर ने मैचिंग पायजामे के साथ कुर्ता पहना हुआ था. सफेद दाढ़ी में उन्हें पहचान पाना थोड़ा मुश्किल हो गया.

undefined

आयरा खान की सगाई में उनके करीबी परिवार के सदस्य और रिश्तेदार शामिल हुए थे. एक्टर इमरान खान नीले रंग के ब्लेजर और पैंट में काफी स्मार्ट लगे. उन्होंने ब्लैक सनग्लासेज से अपने लुक को कंप्लीट किया.

undefined

आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता और आयरा की मां रीना दत्ता सगाई में एथनिक लुक में दिखी. उन्होंने व्हाइट और येलो कलर की साड़ी पहना था. बता दें कि आयरा, आमिर और रीना की बेटी है.

undefined

आयरा की सगई में आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव भी स्टाइलिश अंदाज में नजर आई. उनके बेटे आजाद राव भी अपनी बहन की खुश में शामिल होने आए. इसमें जुनैद भी शामिल हुए. बता दें कि वो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे.

undefined

इस सेलिब्रेशन का हिस्सा आमिर खान की मां और आयरा खान की दादी ज़ीनत हुसैन भी बनी. बता दें कि कुछ दिन पहले खबर आई थी कि एक्टर की मां की तबीयत ठीक नहीं है.

undefined

आमिर खान की दंगल की को-स्टार फातिमा सना शेख भी सगाई में दिखी. उन्होंने स्टाइलिश स्लीवलेस टॉप और पैंट पहना था.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola