ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 25 September 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 25 Sep 2023 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 25 September  2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal, 25 September 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आपकी लापरवाही से प्रेम के रिश्ते उलझ सकते हैं. अपनी दोस्ती के लिए पहल आपको करनी पड़ेगी. जीवनसाथी के साथ क्लेश हो सकता है. संयम से काम लें.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेम संबंध किस दिशा की ओर पनप रहे हैं इसे समझने के लिए आप बहुत समय ले रहे हैं. जितना ज्यादा समय आप लेंगे उतने ज्यादा भ्रमित रहेंगे. एक शांत से कोने में बैठे और गहरी सांस लेकर आराम से प्रेमी जीवन पर चर्चा करें.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आपके प्रेम का रिश्ता अगर नाजुक दौर से गुजर रहा है तो आज उसमें स्थिरता आ सकती है. प्रेमी से बात करके उसे मनाने का प्रयास करें. जीवनसाथी के साथ धैर्य से काम लें. उसकी तबीयत खराब हो सकती है. कॉलेज के मित्र से रिश्ता गहरा हो सकता है.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आप अच्छी तरह से जानते हैं कि कैसे प्रेमी जीवन में भावनाओं का संचार करना चाहिए लेकिन जब फीलिंग्स अपने उफान पर होती हैं तब आप एक कदम पीछे कर लेते हैं. किन्हीं बातों से आपका मन दु:खी हो सकता है लेकिन प्रेमी से इन्हें छिपा लेंगे.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
प्रेमी और आपके बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. सलाह है प्रेम से उसे सुलझाएं. जल्दी में लिए गए फैसले नुकसानदायक होते हैं. पत्नी की नौकरी लग सकती है. ससुराल पक्ष आपका हर तरह से साथ देगा.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
अगर संबंधों को मजबूत बनाना चाहते हैं तब कुछ बातों को आपको अनदेखा करना ही होगा वरना ये बनते बिगड़ते रहेंगे. इनकी जड़ को गहरा करें और धरातल पर टिकाए रखें. नींव गहरी होने पर कोई भी आसानी से इन्हें हिला नहीं पाएगा.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
आज का दिन रोमांस भरा है. आपका पुराना प्यार आपको वापस मिल सकता है. आप आज जल्दबाजी में रहेंगे. जीवनसाथी का आर्कषण आपको उसकी तरफ खींचेगा. आपका व्यक्तित्व सभी को आज प्रभावित करेगा.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
प्रेमी से बहुत समय के बाद एक मीठी व प्यार भरी वार्तालाप होने के योग बन रहे हैं. जिन लोगों को नए प्यार की तलाश हैं उन्हें नजर भर केवल अपने आसपास देखने की जरूरत है. आपके पास ही आपकी चाहत मौजूद होगी.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ेंगी. लाइफ पार्टनर की सेहत भी खराब हो सकती है. उसकी तरक्की भी रुक सकती है. लवर के साथ किसी भी प्रकार का र्दुव्यवहार आपकी बदनामी करा सकता है. दिन अनुकूल नहीं है.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
 कभी कोई घटना अचानक नहीं घटती है उसके पीछे कुछ ना कुछ वजह अथवा डेस्टिनी जरूर जुड़ी होती है. आपको बस समझना ये है कि ये बातें आज और अभी क्यूं घटित हो रही हैं. अगर आप सही दिशा में अंदाज लगा पाएंगे तब रिश्तों में मिठास आएगी.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
रोमांस से भरपूर रिश्ता आपके जीवन को संगीतमय बनाएगा. प्रेमी के साथ आपसी मतभेद खत्म होंगे. शादी को लेकर कोई योजना बन सकती है. लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य का ताना—बाना बुनेंगे.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
अपनी लव-लाइफ में आप एक मुश्किल दौर से गुजर रहे होंगे, लेकिन बावजूद इसके आप अभी भी इस संबंध को ठीक करने का प्रयास अपनी ओर से करेंगे. प्रेमी के साथ बहस में भी आप संतुलन बनाकर चल सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola