Aaj Ka Love Rashifal, 27 जून 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Jun 2023 6:35 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal, 27 जून 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
 वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे. यात्रा हो सकती है. सेहत का ध्यान रखें. विशेषकर घूटनों की तकलीफ होगी.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेम विवाह का पूरा योग बन रहा है. विदेश से रिश्ता आ सकता हैं. सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बीतेगा. आप में आकर्षण शक्ति बेहतरीन रहेगी. वाणी पर संयम रखें.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आपके रिश्तों में विश्वास और प्यार की आवश्यकता है. लव रिलेशन में स्थिरता लाने के लिए आपको नरमी से पेश आना पड़ेगा. मन में खुशी है. जीवनसाथी का साथ मिलेगा.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आपको किसी भी प्रकार का झूठ आपके रिश्ते को खराब कर सकता है. प्रेम संबन्धों के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं हैं. घर परिवार में संपत्ति को लेकर झगड़े हो सकते हैं.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
जीवन साथी के साथ चल रहा पुराना तनाव आज दूर हो जाएगा. पार्टनर के साथ रोमांटीक डिनर पर जा सकते हैं. जीवनसाथी की वजह से बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी आएगी. लवर के साथ कुछ महत्वपूर्ण पल व्यतीत करेंगे.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज लव पार्टनर से अचानक खुशखबरी मिल सकती है. सोशल साइटस पर आपकी पोस्ट को काफी फायदा मिल सकता हैं. अपने साथी के साथ अपनी फोटो अपडेट करें.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
 पति-पत्नी में आपसी मेल जीवन में संतुलन लाएगा. साथी से नजदीकियां बढ़ेंगी. सरकारी कर्मचारियों की तरक्की की संभावना है.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
किसी प्रकार के पारिवारिक साथी के साथ लड़ाई-झगड़े से आप बचें. आपकी बुद्धिमता और सतर्कता के कारण आज आपको फायदा मिलेगा. पत्नी से धन लाभ के योग बन रहे हैं. जिससे घर में सुख शांति आएगी.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
प्रेम विश्वास की नींव पर टिका होता है. आपकी यह अभिव्यक्ति आपके लव पार्टनर को खुश कर देगी और आपके प्रेम की नैया किनारे लगेगी. हर प्रकार से फायदे का दिन है. धन सम्पत्ति से फायदा मिल सकता है.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज आपका मन उदास रहेगा क्योंकि साथी के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं. वैवाहिक जीवन में भी नोक-झोक चलती रहेंगी. नेट एवं सोशल साइट पर किसी विदेशी से प्रेम संबंध हो सकते हैं.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आपकी खूबसूरती को लोग पसंद करेंगे. आज आप अपने भावनाओं पर काबू रखें. आप अपने साथी पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
 आज आप लव पार्टनर या साथी के साथ लॉग ड्राइव पर जा सकते हैं. लव मैरिज के योग बन रहे हैं. अगर आपने अभी तक अपने प्रियतम को प्रपोज नहीं किया तो आज कर सकते हैं और सगाई के लिए भी दिन शुभ है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola