ePaper

पटना में बदला स्कूलों का समय, नहीं होगी स्पोर्ट्स व एक्सट्रा करिकुलर की क्लास, जानें नयी टाइमिंग

Updated at : 15 Apr 2023 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में बदला स्कूलों का समय, नहीं होगी स्पोर्ट्स व एक्सट्रा करिकुलर की क्लास, जानें नयी टाइमिंग

पटना जिले में रह रहे अधिक तापमान और विशेष रूप से दोपहर के समय अधिक गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है. इसलिए शैक्षणिक गतिविधियों के समय में बदलाव किया गया है.

विज्ञापन

पटना. बढ़ती गर्मी को देखते हुए शुक्रवार को पटना जिला प्रशासन की ओर शहर के सभी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. शनिवार से स्कूलों में मॉर्निंग क्लास शुरू कर दी जायेगी. शहर के अधिकतर स्कूलों में सुबह 6:40 से क्लास शुरू की जायेगी. जिला प्रशासन की ओर से सभी स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि सुबह 11:45 बजे तक ही क्लास का संचालन होगा.

स्पोर्ट्स व एक्सट्रा करिकुलर क्लास नहीं आयोजित होंगे

जिला प्रशासन की ओर से जारी किये गये निर्देश के बाद शहर के विभिन्न स्कूलों के अभिभावकों को मैसेज के जरिये स्कूल की रिशेड्यूल की टाइमिंग की जानकारी दे दी है. क्लास की टाइमिंग में बदलाव किये जाने के बाद स्कूलों में स्पोर्ट्स व एक्सट्रा करिकुलर क्लास नहीं आयोजित होंगे. मॉर्निंग क्लास में केवल मुख्य विषयों की ही क्लास का संचालन किया जायेगा.

इनडोर एक्टिविटी पर फोकस किया जायेगा

शहर के बेली रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य पीके सिंह ने बताया कि स्कूल की पहली शिफ्ट के बच्चों की क्लास की टाइमिंग सुबह 7 से 9 बजे तक होगी. वहीं दूसरी शिफ्ट के बच्चों की कक्षा सुबह 9 से सुबह 11:30 बजे तक आयोजित की जायेगी. इसके साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों को कैसा लंच दें, इसकी जानकारी दी गयी है. उन्होंने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए आउटडोर स्पोर्ट्स की बदले इनडोर एक्टिविटी पर फोकस किया जायेगा.

केवल मुख्य विषय की कक्षा संचालित की जायेगी

वहीं लोयोला हाइस्कूल के प्राचार्य ब्रदर सुधाकर रेड्डी ने बताया कि मॉर्निंग क्लास की वजह से क्लास की टाइमिंग कम हो गयी है, लेकिन इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर नहीं पड़ेगा. मॉर्निंग क्लास में केवल मुख्य विषय की ही कक्षा संचालित की जायेगी. इसके साथ ही बच्चों की मॉर्निंग एसेंबली भी क्लास में ही आयोजित करायी जायेगी.

इन स्कूलों की यह होगी टाइमिंग

  • स्कूल- टाइमिंग

  • लोयोला हाइ स्कूल- सुबह 6:40 से 11:45

  • संत माइकल हाइस्कूल- सुबह 6:40 से 11:45

  • संत कैरेंस हाइस्कूल- सुबह 8 से 11:45

  • केंद्रीय विद्यालय- सुबह 7 से 9:30

  • संत जोसेफ कॉन्वेंट- सुबह 6:45 से 11:30

  • कार्मेल हाइस्कूल- सुबह 6:40 से 10 बजे

प्री स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुबह 11:45 के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

पटना जिले में 15 अप्रैल से प्री स्कूल (नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक) व आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूर्वाहन 11:45 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियां नहीं होंगी. इससे संबंधित आदेश शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सभी विद्यालय प्रबंधन व आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जारी कर दिया है. विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर होने वाले शैक्षणिक कार्य का समय में बदलाव अत्यधिक गर्मी के कारण किया गया है.

Also Read: बिहार जाति गणना का दूसरा चरण आज से, घर-घर से ली जायेगी 17 प्रकार की जानकारी, कोड के अनुसार डाले जायेंगे नंबर
अत्यधिक गर्मी के कारण लिया गया फैसला  

जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जिले में रह रहे अधिक तापमान और विशेष रूप से दोपहर के समय अधिक गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है. इसलिए शैक्षणिक गतिविधियों के समय में बदलाव किया गया है. प्री स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुबह 11:45 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन