Sarkari Naukri 2020 : बिहार पुलिस में दारोगा और सार्जेंट पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानें किन्हें माना जाएगा अयोग्य...

Sarkari Naukri 2020 पटना: बिहार पुलिस में 1998 दारोगा और 215 सार्जेंट की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गयी है. पुलिस सब इंस्पेक्टर एवं परिचारी के पदों पर 24 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिये जा रहे हैं.
पटना: बिहार पुलिस में 1998 दारोगा और 215 सार्जेंट की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गयी है. पुलिस सब इंस्पेक्टर एवं परिचारी के पदों पर 24 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिये जा रहे हैं.
पुलिस सब इंस्पेक्टर के 1998 और परिचारी के 215 पदों पर नियुक्ति की जानी है. पहले प्रांरभिक लिखित परीक्षा ली जायेगी. इसमें सफल होने वाले आवेदकों को मुख्य परीक्षा देना होगा.
Also Read: राजद में शामिल हो सकते हैं जदयू से निकाले गए नेता श्याम रजक, लेकिन एक ”जेल डायरी” करेगा फैसला…
मुख्य परीक्षा में सफल हुए आवेदकों को शारीरिक जांच परीक्षा से गुजरना होगा. इसमें सफल होने के बाद ही नियुक्ति का अवसर मिल पायेगा. खास यह कि आयोग ने महिला आवेदकों के लिए विशेष हिदायत दी है.
इसके तहत शारीरिक जांच परीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं को अलग से अवसर नहीं दिया जायेगा. ऐसी स्थिति में उन्हें अयोग्य माना जायेगा. कुल नियुक्ति में 35 प्रतिशत यानी 683 महिलाओं की नियुक्ति होगी.
सामान्य आवेदकों के लिए 726 पद हैं. जबकि, एससी कोटे में 333, एसटी कोटे में 17, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 357, पिछड़ा वर्ग के लिए 280, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 199 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 58 पद सुरक्षित हैं. सामान्य कोटे के अावेदकों के लिए न्यूनतम 20 और अधिकतम 37 वर्ष की आयु सीमा रखी गयी है.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




