ePaper

Viral Video : नदी किनारे मस्ती कर रहा था मुर्गा, मगरमच्छ ने किया अचानक हमला, बड़ी चतुराई से बचाई जान

Updated at : 25 Oct 2022 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video : नदी किनारे मस्ती कर रहा था मुर्गा, मगरमच्छ ने किया अचानक हमला, बड़ी चतुराई से बचाई जान

मगरमच्छ जब शिकार करता है तो आमतौर पर शिकार होने जा रहे जीव को इसकी भनक भी नहीं लगती लेकिन इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुर्गा तो शिकार होने से बच गया लेकिन बतख मगरमच्छ का शिकार हो गया.

विज्ञापन

Viral Video : बिहार के विभिन्न जिलों में बीते कई महीनों से आए दिन मगरमच्छ देखने को मिला है. कई जगहों पर मगरमच्छ ने कई लोगों को अपना शिकार भी बनाया है. इसके बाद से डरे सहमे लोगों ने नदी में जाना भी कम कर दिया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर मगरमच्छ का एक और वीडियो वायरल होने लगा है. इस वीडियो में मगरमच्छ एक मुर्गे का शिकार करने जाता है लेकिन मुर्गा अपनी चतुराई से बच निकला और मगरमच्छ का शिकार एक बतख हो गया .

बतख हो गया मगरमच्छ का शिकार 

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शातिर शिकारी मगरमच्छ का शिकार होने से मुर्गा खुद को कैसे बचाता है. मगरमच्छ जब शिकार करता है तो आमतौर पर शिकार होने जा रहे जीव को इसकी भनक भी नहीं लगती लेकिन इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुर्गा तो शिकार होने से बच गया लेकिन बतख मगरमच्छ का शिकार हो गया.

https://www.instagram.com/reel/CjXmeViD9Qm/?utm_source=ig_embed&ig_rid=efcf61c1-1596-4d18-97b1-72336d00d873
चतुराई से बचाई अपनी जान 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी किनारे कैसे एक मुर्गा मस्ती में टहल रहा होता है और उसे आने वाले खतरे का अंदेशा भी नहीं होता है. नदी किनारे टहल रहे मुर्गे की मस्ती में खलल डालने के लिए नदी से एक मगरमच्छ तेजी से मुर्गे की तरफ लपकता है. लेकिन जब तक मगरमच्छ मुर्गे को अपना शिकार बना पाता मुर्गा दूसरी और चला जाता है. मगरमच्छ और मुर्गे के इस लड़ाई के बीच एक बेचारा बतख फंस जाता है और मगरमच्छ का शिकार हो जाता है. इस घटना के बाद मुर्गा भी घबराया हुआ लगता है.

Also Read: Viral Video : छपरा के छात्र ने परीक्षा में लिखा खेसारी का भोजपुरी गाना, शिक्षक ने फोन पर लगा दी फटकार
लोगों द्वारा किया जा रहा पसंद 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो की Wild_animal_pix नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक करीब 1 लाख 13 हजार लोगों ने लीक किया है. इस वीडियो पर लोगों द्वारा एक से बढ़कर एक कमेन्ट भी किया जा रहा है. एक यूजर ने कमेन्ट किया ‘बेवफा निकली तू’ तो वहीं एक और यूजर ने लिखा कि ‘ये मुर्गी तो मगरमच्छ से भी बदमाश निकली’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन