Live Updates

Rjd 25 Years Live: लालू ने बताया रांची में ही हो जाती मेरी मौत, तेेजस्वी के नेतृत्व को कहा आश्चर्यजनक

Updated:
विज्ञापन

राजद आज अपना 25वां स्थापना दिवस मना रही है. इस कार्यक्रम की शुरूआत राजद सुप्रीमो लालू यादव ने रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर की है. बिहार में आज सियासी तापमान चरम पर है. राजद आज रजत जयंती समारोह के जरिये राजनीतिक शक्ति भी दिखाएगी. इस कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी गान को आम जनों को समर्पित किया. वहीं कल समारोह की पूर्व संध्या पर तेजस्वी यादव ने राजद प्रदेश कार्यालय में रविवार को आयोजित गोष्ठी को संबोधित किया था. लंबे अरसे के बाद आज लालू यादव की आवाज जनता को दोबारा सुनने को मिलेगी.

विज्ञापन

बिहार वापसी पर बोले लालू यादव 

लालू यादव ने कहा कि मैं बहुत जल्द बिहार आउंगा. अभी बेटी मीसा के घर हैं. जल्द ही मैं पटना आउंगा. उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धैर्य रखने कहा.

तेजस्वी और तेेजप्रताप पर बोले लालू  यादव  

लालू यादव ने कहा कि तेजस्वी ही नहीं बल्कि तेज प्रताप के भाषण में भी बहुत दम है. तेजस्वी की बड़ाइ करते हुए कहा कि बिहार जैसे प्रदेश में लगातार दौरा करके जिस तरह तेजस्वी ने समर्थन लिया है वो तारीफयोग्य है. लालू यादव ने कहा कि हमें तेजस्वी से ऐसी उम्मीद नहीं थी.

अपनी बीमारी पर बोले लालू 

लालू यादव ने कहा कि राबड़ी देवी नहीं होती तो हम रांची में ही खत्म हो जाते. उन्होने एम्स के डॉक्टर की प्रशंसा की और कहा कि थोड़ा बीमार हूूँ उसे भी खत्म किया जाएगाा.

बिहार में क्राइम पर बोले लालू

बिहार में क्राइम पर बोले लालू- बिहार के हर कोने में क्राइम है. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने सही कहा है. बिहार आज बहुत पीछे हो गया है. लााखों लोग बाहर जाकर रोजगार ढूंढते हैं.

जंगलराज पर बोले लालू- रोटी तवे पर जल रही थी, हमने पलट दिया

जंगलराज पर बोलते हुए लालू ने कहा कि रोटी तवे पर एकतरफा पक रही थी. वो जल रहा था जिसे हमने जनता के मदद से पलट दिया. इसे वो जंगलराज कहते हैं.इस दौरान उन्होंने चरवाहा विद्यालय का भी जिक्र किया और बताया कि इसका मजाक उडाया जाता है. जबकि ये गरीबो के बच्चों के हित के लिए था. उन्होंने राजद को आगे के लिए शुभकामनाएं दी.

अयोध्या के बाद मथुरा नारे पर बरसे लालू याादव

लालू यादव ने कहा कि नारा लग रहा है-अयोध्या के बाद मथुरा. ये समाजिक माहौल खराब करने की साजिश है. उन्होंने राजद के समर्थकों को कहा कि वो समाज में समरसता बनाए रखें.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola