Flight Ticket Price: दशहरे में कोलकाता से तीन गुना, दिल्ली से दोगुना हुआ पटना का विमान किराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Sep 2021 10:06 AM
Patna to Kolkata Indigo Flight Ticket Price: दशहरे में कोलकाता से पटना आने का विमान किराया सामान्य से तीन गुना, जबकि लखनऊ से पटना आने का किराया 2.5 गुना हो गया है. वहीं, दिल्ली और हैदराबाद का किराया सामान्य से दोगुना, जबकि मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई का किराया बढ़ कर लगभग डेढ़ गुना हो गया है.

पंचमी से अष्टमी तक हर दिन का विमान किराया लगभग इसी लेवल पर चल रहा है. हवाई टिकट की बुकिंग की वर्तमान गति यदि आगे भी बनी रही, तो दशहरा शुरू होते-होते कई महानगरों से पटना आने-जाने का विमान किराया सामान्य से चार-पांच गुना तक ऊपर पहुंचने की संभावना है.
दीपावली तक रहेगी यही स्थिति
विमान किराया में बढ़ोतरी कमोवेश पूरे दुर्गा पूजा में दिखाई देती है और उससे आगे भी दीपावली तक यह सामान्य से अधिक है.
नोट : गोइबिबो डॉट कॉम पर मंगलवार को शाम पांच बजे उपलब्ध हवाई टिकट की कीमतें
शहर किराया (सप्तमी)
दिल्ली 5114
मुंबई 7412
बेंगलुरु 7487
चेन्नई 7351
हैदराबाद 6132
कोलकाता 4808
लखनऊ 4313
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए