पटना में मीठापुर पुल बनाने मकानों और दुकानों पर चले बुल्डोजर, देखें विरोध और कार्रवाई की तसवीरें

Updated at : 16 Jan 2022 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में मीठापुर पुल बनाने मकानों और दुकानों पर चले बुल्डोजर, देखें विरोध और कार्रवाई की तसवीरें

15 jan 2022 Mithapur say Attikarman hataya gaya

मीठापुर पुनपुन लेन इलाके में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया गया. मीठापुर रेलवे ओवरब्रिज के पुनपुन लेन के निर्माण कार्य पूरा करने के लिए शनिवार के बाद रविवार को भी अतिक्रमण वाले दुकान और मकान ढाहे जा रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

पटना जिला प्रशासन ने शनिवार को मीठापुर पुनपुन लेन इलाके में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया. जिला प्रशासन के अधिकारियों व पुलिस बल की तैनाती और लाेगों के विरोध के बीच उत्तरी छोर से लेकर लेबर कोर्ट के बीच अतिक्रमण कर बनाये गये 10 मकान तोड़े गये. इस दौरान जेसीबी, बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमण हटाया गया.

undefined

जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गयी थी. मालूम हो कि अतिक्रमण के कारण मीठापुर फ्लाइओवर के एक फ्लैंक का काम रुका हुआ है.

undefined

मीठापुर रेलवे ओवरब्रिज के पुनपुन लेन के निर्माण कार्य पूरा करने के लिए करीब 800 मीटर लंबे और 50 फीट चौड़ी करीब 77 डिस्मिल जमीन को खाली कराना है. शनिवार के बाद रविवार को भी अतिक्रमण हटाने का काम हुआ.

undefined

अतिक्रमण हटाने गयी अधिकारियों व पुलिस टीम को शुरू में विरोध का सामना करना पड़ा. प्रशासन के लोग करीब सुबह 10 बजे पहुंच गये थे. इस दौरान अधिकारियों और आमलोगों के बीच कहासुनी होती रही. करीब एक घंटे तक लोगों ने अभियान शुरू नहीं होने दिया. लोग मुआवजे की भी मांग कर रहे थे.

undefined

जिला प्रशासन ने रेलवे लाइन के पूरब से दक्षिण तक कुल 27 रैयत के अतिक्रमित को चिह्नित किया था. इनमें कुल 35 मकान बने हुए हैं, जिनके अलग-अलग हिस्साें के कारण अतिक्रमण है. इनमें रेलव लाइन के उत्तर में 93 फुट और दक्षिण में 88 फीट तक मकानों को तोड़ना है. कुल 35 मकानों में रेलवे लाइन की बाउंडरी से 93 से 88 फीट तक की जमीनों से अतिक्रमण हटाया जाना है.

undefined

लोगों के विरोध के कारण जब घंटों तक काम बाधित रहा तो इसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी. पहले से मकानों पर लगाये गये लाल निशान के अंदर जितने सामान थे. उसे हटाने के लिए कहा गया और इसके बाद मकानों पर बुलडोजर चलाना शुरू किया गया.

undefined

कुछ लोगों का कहना है कि 2013 से केस चल रहा था, लेकिन ऐसे बिना कोर्ट के जजमेंट के खुद से निर्णय लेकर मकान तोड़ना समझ से परे है. ठंड के मौसम में लोगों को बेघर कर देना कैसा इंसाफ है. हालांकि प्रशासन इसे सही तरीके से कार्रवाई बता रही है.

undefined

प्रशासन ने बुल्डोजर और जेसीबी से दुकान-मकान तो ढाह दिये लेकिन लोगों ने सवाल भी सामने रखा है और पूछा है कि 24 घंटे का समय दिया गया था. घर में 80 वर्षीय मां की भी तबीयत खराब है. घर के एक-एक सामान को रोड पर बिखरता देखा जाना कहां तक सही है.

undefined

पटना डीएम डाॅ चंद्रशेखर सिंह ने भी निर्माण कार्य पूरा कराये के लिए एलाइनमेंट में आने वाले इस अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई का निरीक्षण किया. पटना सदर एसडीओ नवीन कुमार ने बताया कि बचे मकानों को रविवार को तोड़ दिये जायेंगे. मकानों को तोड़े जाने के दौरान कोई हिंसक घटना या विरोध नहीं हुआ.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन