भोजपुरी गाना में दिखा हरियाणवी तड़का, सुपरहिट डांसर सपना चौधरी ने पवन सिंह के साथ उड़ाया गर्दा, Video Viral
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 20 Jan 2023 4:46 PM

Bhojpuri News: भोजपुरी गाना ‘लहंगा लहक जाई’ (Lehenga Lehak Jaayi) के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में हरियाणा की मशहूर डांसर और बिग बॉस की कंटेस्टेंट्स रह चुकी सपना चौधरी को दर्शक खूब पसंद कर रहे है.
पटना. Bhojpuri News: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह अब भोजपुरी में हरियाणवी तड़का लगवा रहे हैं. ये तड़का कोई और नहीं बल्कि हरियाणा की सुपरहिट डांसर सपना चौधरी लगा रही हैं. पवन सिंह का लेटेस्ट वीडियो सॉन्ग किसी और के साथ नहीं बल्कि जानी-मानी हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के साथ रिलीज किया है.
भोजपुरी गाना ‘लहंगा लहक जाई’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. इस गाने के बोल ‘लहंगा लहक जाई’ है. यह गाना रिलीज होने के महज दो दिन में इसे 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले है. भोजपुरी गाना ‘लहंगा लहक जाई’ (Lehenga Lehak Jaayi) के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में हरियाणा की मशहूर डांसर और बिग बॉस की कंटेस्टेंट्स रह चुकी सपना चौधरी को दर्शक खूब पसंद कर रहे है.
यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने में पवन सिंह ने अपनी आवाज तो दी ही है साथ ही भोजपुरी की सुपरहिट सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. इस गाने के रिलीज होने के बाद यह गाना इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. पवन सिंह और सपना चौधरी के इस गाने को VYRL Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने में सपना चौधरी अपने ठुमकों से पवन सिंह के ऊपर बिजली बरसा रही है.
बता दें कि सपना चौधरी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कोई पहली बार काम नहीं किया है. उन्होंने पहली बार सुपरस्टार के साथ फिल्म ‘बैरी कंगना-2’ में आइटम सॉन्ग किया था. इंडस्ट्री में वो अपने ठुमकों से लोगों को दीवाना पहले भी बना चुकी हैं. इसके बाद एक्ट्रेस को खेसारी लाल यादव के साथ हरियाणवी गाने पर ठुमका लगाते हुए देखा गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए