बिहार-यूपी के रेलयात्रियों के लिए बड़ी खबर, विक्रमशिला एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनें रोजाना नहीं चलेंगी, शेड्यूल...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2021 12:41 PM
बिहार यूपी रूट पर सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए बेहद काम की जानकारी है. पूर्व मध्य रेलवे विक्रमशिला एक्सप्रेस समते 8 ट्रेनों के परिचालन दिनों में कटौती का फैसला लिया है. कुछ दिनों के लिये ये बदलाव प्रभावी रहेगा.
Indian Railways: पूर्व मध्य रेलवे ने 1 दिसंबर से 1 मार्च के बीच 26 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वहीं भागलपुर और आनंद विहार के बीच चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस समेत कुल 8 ट्रेनों को अब 7 दिनों के बदले सप्ताह में केवल 5 दिन ही चलाने का फैसला लिया गया है. मथुरा-हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेन का परिचालन भी आगरा से ही होगी.
त्याहारों का मौसम आ चुका है. बिहार-यूपी से बाहर रहने वाले लोग अपने घर को वापस आने लगे हैं. वहीं ट्रेनों में टिकट की बुकिंग भी तेजी से हुई है. इस बीच पूर्व मध्य रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसमें कोहरे की मार को देखते हुए 26 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों के बीच रद्द कर दिया गया है. इधर आठ ट्रेनें ऐसी हैं जिनको अब सप्ताह में रोजाना नहीं चलाने का फैसला लिया गया है.
– ट्रेन नंबर 02367 – भागलपुर – आनंद विहार एक्सप्रेस – मंगलवार और गुरुवार को नहीं चलेगी.
-ट्रेन नंबर 02368 – आनंद विहार – भागलपुर एक्सप्रेस – बुध और शुक्रवार को नहीं चलेगी.
-ट्रेन नंबर 04411 – भागलपुर – आनंदविहार एक्सप्रेस – गुरुवार को नहीं चलेगी.
-ट्रेन नंबर 04412 – आनंद विहार – भागलपुर एक्सप्रेस – बुधवार को नहीं चलेगी.
-ट्रेन नंबर 04185 – ग्वालियर – बरौनी एक्सप्रेस – सोमवार और गुरुवार को नहीं चलेगी.
-ट्रेन नंबर 04186 – बरौनी – ग्वालियर एक्सप्रेस – मंगलवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी.
-ट्रेन नंबर 02549 – कामख्या – आनंद विहार एक्सप्रेस – बुध, शुक्र और रविवार को नहीं चलेगी.
-ट्रेन नंबर 02550 – आनंद विहार – कामख्या एक्सप्रेस – शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को नहीं चलेगी.
Also Read: बिहार-यूपी के रेलयात्री ध्यान दें, रेलवे ने 3 महीने के लिए 26 ट्रेनों को किया कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट
– ट्रेन नंबर 02177 – हावड़ा – मथुरा एक्सप्रेस – 3 दिसंबर से 25 फरवरी तक आगरा कैंट तक ही चलेगी. इस ट्रेन को इन तिथियों के बीच यहां से मथुरा के बीच कैंसिल किया गया है.
– ट्रेन नंबर 02177 – मथुरा – हावड़ा एक्सप्रेस – 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक आगरा कैंट से हावड़ा के लिए वापस चलेगी. यह मथुरा से नहीं खुलेगी.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










