बिहार में मकर संक्रांति पर कोहरे के आगोश में रहेंगे गंगा घाट, इस दिन स्नान कर सूर्य को अर्घ्य देने का है विधान

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather: आइएमडी पटना ने अलर्ट किया कि उत्तरी बिहार के अधिकतर जिलों में कोल्ड डे की परिस्थितियां बनने के आसार हैं. दक्षिण बिहार को कुछ राहत के आसार हैं. इस तरह प्रदेश में कोहरे के हालात जारी रहेंगे.

विज्ञापन

पटना. मकर संक्रांति पर गंगा और दूसरी नदियों के आसपास घनघोर कोहरे के आसार बने हुए हैं. आइएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है कि गंगेटिक बेल्ट में नमी की जबरदस्त मात्रा व सर्द पछुआ की धीमी गति से कोहरा सुबह व रात में गहराता रहेगा. इस तरह प्रदेश में कोहरे के हालात जारी रहेंगे. आइएमडी पटना ने अलर्ट किया कि उत्तरी बिहार के अधिकतर जिलों में कोल्ड डे की परिस्थितियां बनने के आसार हैं. दक्षिण बिहार को कुछ राहत के आसार हैं. आइएमडी के आंकड़ों के मुताबिक दक्षिण बिहार में अधिकतर जगहों पर दो से चार डिग्री तापमान में इजाफा हुआ है.

मकर संक्रांति पर ठंड से राहत नहीं

हालांकि उत्तरी बिहार में पारा अभी भी सामान्य से काफी कम है. भागलपुर में उच्चतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 17.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 7.6 डिग्री दर्ज किया गया है. पूर्णिया में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्जकिया गया. पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहा.

Also Read: बिहार में 15 जनवरी को मनायी जायेगी मकर संक्रांति, पटना में पतंगों की होगी कलाबाजी, जानें इस दिन का महत्व
स्नान कर सूर्य को अर्घ्य देने का है विधान

मकर संक्रांति के दिन स्नान कर सूर्य को अर्घ देने का विधान है. मान्यता है कि जो मनुष्य इस दिन सूर्योदय के समय सूर्य को जल अर्पित करता है, उसके दिन की शुरुआत अच्छे से होती है. उसके जीवन में नवीन ऊर्जा, शक्ति, तेजस्विता की प्राप्ति होती है और जड़ता, आलस्य व हीन भावनाएं सूर्य के प्रचंड ताप से भस्म हो जाती हैं. इस बार मिथिला और बनारसी पंचांग के अनुसार तिथियों में मतभेद नहीं है. इसलिए रविवार को ही मकर संक्रांति का पर्व मनाया जायेगा. हालांकि, कई लोग शनिवार को भी मकर संक्रांति मनायेंगे और सुख-समृद्धि के लिए कामना कर प्रसाद स्वरूप चूड़ा, दही, तिलकुट व रात को खिचड़ी का आनंद उठाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन