ePaper

Flood News: पटना में बाढ़ का खतरा बरकरार, खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, कई नदियों में उफान

Updated at : 08 Aug 2021 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
Flood News: पटना में बाढ़ का खतरा बरकरार, खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, कई नदियों में उफान

पटना में बाढ़ का खतरा लगातार बना हुआ है. कई छोटी नदियों में पानी उफान पर है. बड़ी नदियों में भी पानी खतरे के निशान के पार है या इसके करीब है. गंगा नदी दीघा घाट से लेकर गांधी घाट और आगे फतुहा के कटैया घाट से लेकर हाथीदह तक खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

विज्ञापन

पटना में बाढ़ का खतरा लगातार बना हुआ है. कई छोटी नदियों में पानी उफान पर है. बड़ी नदियों में भी पानी खतरे के निशान के पार है या इसके करीब है. गंगा नदी दीघा घाट से लेकर गांधी घाट और आगे फतुहा के कटैया घाट से लेकर हाथीदह तक खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

जल संसाधन विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक गंगा नदी दीघा घाट पर 50.48 मीटर के जलस्तर के साथ बह रही थी. यहां पर खतरे का निशान 50.45 मीटर है. गांधी घाट में गंगा का खतरे का निशान 48.60 मीटर है. यहां पर शनिवार को गंगा 49.28 मीटर के साथ बह रही थी.

गांधी घाट पर पिछले कई दिनों से गंगा का जलस्तर काफी ज्यादा है और यह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. फतुहा के कटैया घाट में गंगा का खतरे का निशान 47.40 मीटर है. यहां पर गंगा शनिवार को 47.45 मीटर के जलस्तर के साथ बह रही थी. हाथीदह में गंगा का जलस्तर 42.33 मीटर पहुंच गया है. यहां गंगा में खतरे का निशान 41.46 मीटर ही है.

Also Read: Bihar News: बांका में वज्रपात ने बरपाया कहर, चार महिला समेत सात लोगों की मौत, 13 लोग जख्मी

दूसरी ओर सोन नदी मनेर में खतरे के निशान के पास है. यहां खतरे का निशान 52.00 मीटर है जबकि वहां यहां पर इसके बेहद करीब 51.93 मीटर के साथ बह रही है. पुनपुन नदी पुनपुन रेल पुल के पास शनिवार को 50.89 मीटर के साथ बह रही थी. यहां पर खतरे का निशान 51.20 मीटर है.

772 चेन पुनपुन के पास नदी का खतरे का निशान 51.20 मीटर है, यहां यह 50.99 मीटर के साथ बह रही थी. पुनपुन नदी पुनपुन पुराना पुल फतुहा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. शनिवार को इसका जलस्तर 47.55 था जबकि यहां खतरे का निशान 47. 40 मीटर है.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन