पटना में लड़की को मारने के लिए झोले में लेकर आया था पिस्तौल, 30 घंटे बाद भी अपराधी पुलिस गिरफ्त से दूर

Updated at : 18 Aug 2022 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में लड़की को मारने के लिए झोले में लेकर आया था पिस्तौल, 30 घंटे बाद भी अपराधी पुलिस गिरफ्त से दूर

Bihar Crime News: घटना के लगभग 30 बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. जबकि पुलिस द्वारा लगातार शहर के आसपास और शहर में सर्चिंग की जा रही है. इसके साथ ही शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना के बेऊर थाना इलाके में बुधवार की सुबह एक युवक ने कोचिंग से घर लौट रही 15 वर्षीया छात्रा को गोली मार दी. गोली लगने के बाद छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. छात्रा को गोली मारने के लिए युवक झोले में पिस्तौल लेकर आया था. छात्रा ने कोचिंग से घर जाने के लिए जैसे ही निकली, तभी बाहर खड़ा युवक झोले से पिस्तौल निकालकर पीछे से गोली मार दी. इसके बाद युवक दौड़ते हुए फरार हो गया. यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. छात्रा को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां गंभीर स्थिति में छात्रा का इलाज चल रहा है.

30 घंटे बाद भी अपराधी पुलिस गिरफ्त से दूर

घटना के लगभग 30 बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. जबकि पुलिस द्वारा लगातार शहर के आसपास और शहर में सर्चिंग की जा रही है. इसके साथ ही शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस अबतक युवक की गिरफ्तारी नहीं कर पायी है. बताया जा रहा है कि काजल रोजना कोचिंग जाती थी. वहां एक युवक उससे एकतरफा प्रेम करता था. छात्रा के इंकार करने से युवक नाराज हो गया. युवक ने कई बार रास्ते में रोक कर छात्रा से बात करने की कोशिश भी की, लेकिन बात नहीं बनी. इसी से नाराज युवक बुधवार की सुबह कोचिंग के बाहर छात्रा का इंतजार करने लगा. छात्रा जैसे ही कोचिंग से निकली, युवक ने उसे पीछे से रोका. जब छात्रा उसकी बात को अनसुना कर जाने लगी, तभी युवक ने झोले से पिस्तौल नकाली और गोली मार दी. पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गयी है. घटना को अंजाम देने के बाद युवक भाग निकला.

जक्कनपुर का रहने वाला है युवक

पुलिस के अनुसार गोली मारने वाले युवक की पहचान हो गयी है. छात्रा को गोली मारने वाला फरार युवक जक्कनपुर इलाके में किराये के मकान में रहता है. पुलिस युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. छात्रा का परिवार मूलरूप से पालीगंज का रहने वाला है, और यहां इंद्रपुरी में किराये का मकान लेकर रहता है. छात्रा के परिजन समेत अन्य लोग प्रेम प्रसंग के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी से इंकार कर रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन