Corona Positive: बिहार में मिले 16 नये कोरोना संकमित मरीज, पटना में एक्टिव केस बढ़ कर 67 पहुंचा

Updated at : 15 Dec 2021 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
Corona Positive: बिहार में मिले 16 नये कोरोना संकमित मरीज, पटना में एक्टिव केस बढ़ कर 67 पहुंचा

Corona Positive पटना में एक्टिव मरीजों की संख्या करीब 67 पहुंच गयी है. इनमे तीन मरीजों का इलाज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में हो रहा है, जबकि बाकी 64 मरीज होम कोरेटिन है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संबंधित मरीजों पर नजर बनाये हुए है. वही पूरे राज्य मे 16 मरीज मिले है.

विज्ञापन

Corona Positive: कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है. मंगलवार को पटना जिले में 10 नये लोगों में संक्रमण का पता चला है. पटेल नगर में आठ नये मरीज मिले है वहीं बुद्धा कॉलोनी में दो मरीजों का पता चला है. इसके अलावा 11 पूर्व संक्रमितों की रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आयी है. इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या करीब 67 पहुंच गयी है. इनमे तीन मरीजों का इलाज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में हो रहा है, जबकि बाकी 64 मरीज होम कोरेटिन है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संबंधित मरीजों पर नजर बनाये हुए है. वही पूरे राज्य मे 16 मरीज मिले है.

मृतक महिला के घर में एक मरीज हुए पॉजिटिव

रविवार को फुलवारीशरीफ की रहने वाली कंजू देवी नाम की एक महिला की आइजीआइएमएस अस्पताल में कोरोना से मौत हो गयी थी. महिला के घर में एक मरीज कोविड पॉजिटिव पाया गया है. इसके अलावा शहर के सगुना मोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल मे कोविड पॉजिटिव मरीज की पत्नी कोरोना पॉजिटिव हुई है. सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी ने बताया कि पटना में मंगलवार को कुल 21 पॉजिटिव में 11 फॉलोअप केस है.

प्रभावित देशों से लौटे यात्रियो की दोबारा होगी जांच

पटना . कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है. ओमिक्रॉन से प्रभावित देशों से आये लोगों की दोबारा आरटीपीसीआर जांच की जायेगी. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक विदेश से पटना एयरपोर्ट से आने वाले उन यात्रयों की फिर से जांच की जायेगी, जिनकी सात से आठ दिन पहले एंटीजन व आरटीसीपीआर की गयी थी. दुबई, जर्मनी, इंग्लैड, हांगकांग, अमेरिका, आदि नौ से अधिक देशो से आने वाले कुल 263 यात्रियों को चिह्नित किया गया है.

Also Read: लड़का जबर्दस्ती नाबालिग से कर रहा था निकाह और मां कर रही थी सहयोग, लोगों ने किया विरोध तो पहुंचे मजिस्ट्रेट

विगत एक महीने के अंदर संबंधित यात्री पटना सहित पूरे बिहार के अलग-अलग जिलों में आये है. इनमे करीब 13 पॉजिटिव पाये गये है. कोरोना जांच करने वाली सभी नौ निजी लैब को पटना सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी ने मंगलवार को एक पत्र लिख कर जारी जानकारी मांगी है. पत्र में उनसे कहा गया है कि हर दिन कोरोना जांच से जुड़ा डाटा संबंधित पोर्ल पर अपलोड करे.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन