ePaper

Bihar Weather Forecast : आज से बिहार में फिर बढ़ेगी ठंड, कोहरा भी

Updated at : 01 Dec 2020 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast : आज से बिहार में फिर बढ़ेगी ठंड, कोहरा भी

आइएमडी, पटना के मुताबिक अभी पछिया हवा की रफ्तार पांच से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की है.

विज्ञापन

पटना : पूरे प्रदेश में एक-दो दिसंबर से ठंड बढ़ने की आशंका है. आइएमडी, पटना के मुताबिक अभी पछिया हवा की रफ्तार पांच से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की है.

दिसंबर में इस ठंडी हवा की रफ्तार और बढ़ सकती है. दरअसल, उत्तरी भारत में शीतलहर का प्रकोप दिसंबर के पहले सप्ताह में और गहरा जायेगा. ऐसी स्थिति में बिहार में भी शीतलहर चलने के आसार हैं.

इससे पहले शनिवार और रविवार को राज्य के मौसम में पुरवैया चलने से गर्माहट महसूस की गयी थी.

आइएमडी, पटना की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक एक दिसंबर से गंगा, सोन गंडक और कोसी नदी के किनारे वाले इलाके में कोहरा भी देखने को मिलेगा.

इधर राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हालांकि, रविवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान कमोबेश सामान्य के आसपास ही रहा.

चार दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन