ePaper

Bihar 1st Phase Election: बिहार चुनाव में पहली बार 6 सीएम कैंडिडेट, जानिए पहले चरण में कौन है सीधे चुनावी मैदान में

Updated at : 28 Oct 2020 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar 1st Phase Election: बिहार चुनाव में पहली बार 6 सीएम कैंडिडेट, जानिए पहले चरण में कौन है सीधे चुनावी मैदान में

Bihar 1st Phase Election, Bihar vidhan sabha election 2020, Voting update : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण का मतदान आज है. 71 सीटों के लिए शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. इस बार विधानसभा चुनाव में छह उम्मीदवार सीएम पद की दावेदारी के साथ चुनावी मैदान में है.

विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Chunav : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण का मतदान आज है. 71 सीटों के लिए शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. इस बार विधानसभा चुनाव में छह उम्मीदवार सीएम पद की दावेदारी के साथ चुनावी मैदान में है.

एनडीए की ओर से जहां नीतीश (Nitish Kumar) चुनावी मैदान में है. वहीं महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी ही सीएम का चेहरा हैं. तीसरे नंबर पर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सीएम पद के उम्मीदवार हैं, हालांकि, चिराग पासवान (Chirag Paswan) भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनाने की बात कर रहे हैं. वहीं, ग्रैंड डेमोक्रेडिट सेक्यूलर फ्रंट की ओर से पूर्व मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को सीएम पद का उम्मीदवार हैं.

पांच बार सांसद रहे पप्पू यादव (Pappu Yadav News) पीडीए गठबंधन के सीएम उम्मीदवार हैं. वहीं, अखबारों में सीधे सीएम पद के उम्मीदवार का विज्ञापन देकर आयी पुष्पम प्रिया चौधरी (Pushpam Priya) प्लुरल्स पार्टी की ओर से सीएम की उम्मीदवार बनी हैं.

Also Read: Bihar Vidhan Sabha Chunav : मांझी का चिराग पर हमला, बताया बिहार की राजनीति में कोरोना वायरस
जब नीतीश बने थे एनडीए का चेहरा

वर्ष 1995 के विधानसभा चुनाव में लालू को टक्कर देने के लिए समता पार्टी से नीतीश कुमार चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन लालू की ही जीत हुई. वर्ष 2000 में राबड़ी और नीतीश कुमार में मुकाबला रहा. 2005 के चुनाव में भाजपा व जदयू ने मिल कर नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ा.

उस समय ही बीजेपी की ओर से तय कर दिया गया था कि जदयू व भाजपा के गठबंधन में नीतीश कुमार ही सीएम होंगे. वहीं ,राजद की ओर से राबड़ी देवी ही सीएम की उम्मीदवार थीं, लेकिन राजद ने चुनाव से पहले इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की थी.

Also Read: Bihar 1st Phase Election: क्या कोरोना से डरेंगे बिहारी? 2015 के वोट प्रतिशत का रिकॉर्ड टूटेगा या गिरेगा मतदान का ग्राफ, यहां पढ़िए रिव्यू रिपोर्ट
नीतीश के आठ मंत्री का भविष्य दांव पर

बता दें कि पहले चरण के चुनाव में नीतीश के आठ मंत्री का भविष्य दांव पर है. इनमें जयकुमार सिंह (Jai kumar Singh Minister), संतोष निराला प्रमुख है. वहीं कांग्रेस के 21 विधायकों को भी अपनी सीट बचाने की कशमकश में लगे हुए हैं.

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन