ePaper
Live Updates

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, PM Modi Rally LIVE Update: लालू परिवार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, तेजस्वी को बताया जंगलराज का युवराज

Updated at : 28 Oct 2020 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, PM Modi Rally LIVE Update: लालू परिवार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, तेजस्वी को बताया जंगलराज का युवराज

Bihar Chunav 2020, PM Narendra Modi Rally Live News Update: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra modi) मुजफ्फपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहै हैं. जनसभा के लिए सुरक्षा तैयारियों को मंगलवार को अंतिम रूप दे दिया गया. एसपीजी ने जनसभा स्थल का बारीकी से मुआयना करते हुए जवानों को तैनात कर दिया. पुलिस (Bihar Police news) की टीम जिले की सभी सीमाओं पर बैरियर लगाकर चेकिंग में जुट गयी है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. एयरपोर्ट से लेकर जनसभा स्थल, आसपास के मकानों पर भी सशस्त्र पुलिस बल दूरबीन के साथ तैनात रहेंगे. पीएम के साथ ही आज राहुल गांधी (Rahul gandhi) की भी दो रैली है, राहुल वाल्मिकीनगर और दरभंगा में सभा को संबोधित करेंगे. पीएम रैली की हर लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:44 PM. 28 Oct 208:44 PM. 28 Oct

राहुल गांधी का पीएम पर निशाना 

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि हम सरकार चलाना जानते हैं, आपके मन की बात जानते हैं,हाँ, हम झूठ बोलना नहीं जानते,ना कभी सीखेंगे! उन्होंने आगे कहा कि बदलाव की राह पर बिहार की जनता के ज़बरदस्त जोश को सलाम

8:44 PM. 28 Oct 208:44 PM. 28 Oct

नीतीश कुमार ने कही ये बात

रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में 8 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई वहीं दरभंगा में दूसरा एम्स अस्पताल बनने जा रहा है. बिहार अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ने लगा है. जनता का साथ लगातार मिल रहा है और इसी स्नेह के साथ हम बिहार को और भी विकसित करने में कामयाब होंगे.

8:44 PM. 28 Oct 208:44 PM. 28 Oct

राहुल गांधी का पीएम पर तंज 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 में वादा किया था कि वह बिहार की चीनी मिलों को चालू कराएंगे और जब अगली बार आएंगे तो यहां की मिल में बनी चीनी को चाय में मिलाकर पिएंगे। मैं पूछता हूं पीएम आपके साथ चाय पीये क्या?

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

पीएम ने पटना में कहा…

पीएम मोदी लालू परिवार पर जमकर बरसे. पीएम ने पटना की रैली में कहा, ‘पहले अस्पताल में एक डॉक्टर का मिलना दुर्लभ था. अब जगह-जगह मेडिकल कॉलेज और AIIMS जैसी सुविधाओं की आकांक्षा है. पहले गांव-गांव में मांग थी कि किसी तरह खड़ंजा बिछ जाए, अब हर मौसम में बनी रहने वाली चौड़ी सड़कों की आकांक्षा है.

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

राहुल ने कहा…

वाल्मिकी नगर में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आमतौर पर दशहरे में रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं. पहली बार देखने को मिला कि पंजाब में दशहरे पर नरेंद्र मोदी जी, अंबानी जी, अदानी जी के पुतले जलाए गए. नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और दुख की बात है कि दशहरे पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया.

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

राहुल गांधी वाल्मिकीनगर पहुंचे

बिहार में चुनावी रैली को लेकर राहुल गांधी वाल्मिकीनगर पहुंच गए हैं. राहुल यहां सभा को संबोधित करेंगे.

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

बिहार के हर जिले में खासियत- पीएम

पीएम ने कहा कि बिहार के हर जिले में खासियत है. मुज़फ्फरपुर हो, वैशाली हो, सीतामढ़ी हो, ये पूरा क्षेत्र बिहार के अहम व्यापारिक केंद्र भी है और बिहार में तीर्थाटन का, हैरिटेज टूरिज्म का भी महत्वपूर्ण सेंटर है. ऐसे में यहां के शहरों के सुंदरीकरण पर और सामान्य सुविधाओं का निर्माण NDA सरकार की प्रतिबद्धता है.

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

पीएम मोदी ने कहा….

पीएम मोदी ने कहा कि यहां मुज़फ्फरपुर में नया LPG प्लांट लगा है. इसके अलावा पटना और पूर्णिया में भी LPG प्लांट्स का विस्तार किया गया है. सिर्फ LPG ही नहीं इस पाइपलाइन से बिहार के अनेक जिलों में, अनेक शहरों में पाइप से सस्ती गैस पहुंचाई जा रही है.

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

कुछ लोग मौका चाहते हैं- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि वो दल जिन्होंने बिहार को अराजकता दी, कुशासन दिया वो फिर मौका खोज रहे हैं. जिन्होंने बिहार के नौजवानों को गरीबी और पलायन दिया, सिर्फ अपने परिवार को हजारों करोड़ का मालिक बना दिया, वो फिर मौका चाहते हैं.

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को जंगलराज का युवराज बताया

पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को जंगलराज का युवराज बताया है. पीएम ने कहा है कि जो जंगलराज की परंपरा से आए हैं, उन्हें बिहार की जनता सबक सिखाएगी.

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

एनडीए को किया परिभाषित

पीएम मोदी ने रैली में एनडीए को परिभाषित किया. पीएम ने कहा कि एनडीए मतलब बीजेपी, जदयू, वीआईपी और हम. आप लोग एनडीए को वोट दें. माना जा रहा है कि पीएम ने चिराग को लेकर ये बयान दिया है. चिराग पासवान लगातार खुद को एनडीए का हिस्सा बता रहे हैं.

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

पीएम को यहां देखें लाइव

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

राजद पर पीएम ने साधा निशाना

पीएम मोदी ने राजद कांग्रेस पर निशाना साधा है. पीएम ने कहा है कि पहले के समय, जो लोग सरकार में थे, उनका मंत्र रहा है- पैसा हजम, परियोजना खत्म. उन्हें कमीशन शब्द से इतना प्रेम था कि कनेक्टिविटी पर कभी ध्यान ही नहीं दिया. मिथिलांचल को जोड़ने वाले कोसी महासेतु के साथ क्या हुआ, ये तो आप भलीभांति जानते हैं.

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

नीतीश मेरे मित्र- पीएम

पीएम मोदी ने दरभंगा की रैली में कहा कि नीतीश कुमार मेरे मित्र हैं और वे अगली बार भी सीएम बनेंगे. उन्होंने कहा कि एनडीए को वोट देकर जिताएं.

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

पीएम ने कहा…

पीएम मोदी ने कहा कि हमने कहा था, ‘हर गरीब बहन-बेटी की रसोई में मुफ्त गैस कनेक्शन पहुंचाएंगे. उज्जवला योजना ने बिहार की भी करीब 90 लाख महिलाओं को लकड़ी के धुएं से मुक्त किया है. हमने कहा था- हर गरीब को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देंगे. आज बिहार के भी हर गरीब को ये सुविधा मिल रही है.’

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

विद्यापति को किया याद

पीएम ने रैली में कवि विद्यापति को याद किया. पीएम ने कहा, ‘महाकवि विद्यापति ने कभी मां सीता से प्रार्थना की थी, कहा था

जन्मभूमि अछि ई मिथिला, संभारू हे माँ

तनी आबि के अप्पन, नैहर संभारू हे माँ!

आज मां सीता अपने नैहर को प्रेम से तो देख ही रही होंगी.’

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

मोदी का दरभंगा में संबोधन शुरू

पीएम मोदी का दरभंगा में संबोधन शुरू हो चुका है. पीएम ने अपने संबोधन में मा सीता और जनक जी का जिक्र किया है.

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

पीएम पहुंचे दरभंगा

दूसरे फेज के प्रचार के लिए पीएम मोदी दरभंगा पहुंच चुके हैं. उनके साथ सीएम नीतीश कुमार मौजूद हैं.

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

रैली में लोगों की एंट्री शुरू

मुजफ्फरपुर में बीजेपी के रैली को लेकर लोगों की एंट्री शुरू हो गई है. कोरोना को देखते हुए सभी लोगों की जांच की जा रही है.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, PM Modi Rally LIVE Update: लालू परिवार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, तेजस्वी को बताया जंगलराज का युवराज
3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

पीएम रैली को लाइव देखें

पीएम मोदी 11 बजे दरभंगा में चुनावी रैली को लाइव संबोधित करेंगे. आप पीएम की रैली को यहां देख सकते हैं.

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

अमित शाह का ट्वीट

चुनाव से पहले अमित शाह ने ट्वीट किया है. अमित शाह ने लिखा, ‘बिहार के प्रथम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें. आपका एक वोट बिहार को भय और भ्रष्टाचार से दूर रख विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रखेगा.’

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

योगी करेंगे तीन सभा को संबोधित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सीवान, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में जनसभाएं करेंगे.

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

अजय निषाद कोरोना से संक्रमित

मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. पीएम मोदी के रैली से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. सांसद निषाद पीएम के साथ मंच शेयर करने वाले थे.

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

महागठबंधन का प्रेस कॉन्फ्रेंस

पीएम मोदी की रैली से पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और सुशील मोदी पर जमकर हमला किया है. तेजस्वी ने मुंगेर मामले में भी सरकार को घेरा है.

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

रैली टाइम टेबल

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दोपहर करीब 12.35 बजे मोतीपुर चीनी मिल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम 45 मिनट तक सभा स्थल पर रहेंगे.1.20 बजे पटना के लिए प्रस्थान कर जायेंगे. इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी हाे गयी है.

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

50 हजार लोग शामिल होंगे

मुजफ्फरपुर की रैली में पीएम मोदी को सुनने के लिए मैदान में करीब 50 हजार लोग शामिल होंगे. बीजेपी ने इसको लेकर प्लान तैयार किया है.

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

राहुल का ट्वीट

बिहार में वोटिंग को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है.इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए. आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए. बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएँ.

3:06 PM. 28 Oct 203:06 PM. 28 Oct

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने की जिम्मेवारी डीटीओ की होगी. इसके लिए मैदान के आस पास के सभी सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगायी गयी है. वाहन का पर्किग की व्यवस्था मैदान के बाहर के दक्षिणी तरफ किया गया है. सरकारी वाहन से लेकर अन्य वीआइपी वाहन का ठहराव इसी जगह पर होगा.मैदान के चारों तरफ उच्च गुणवत्ता वाल सीसी टीवी कैमरा लगाया गया है.

8:18 AM. 28 Oct 208:18 AM. 28 Oct

दूसरा चुनावी दौरा

बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम का यह दूसरा चुनावी दौरा है. इसके पहले उन्होंने 23 अक्तूबर को पहले चरण के चुनाव के लिए डेहरी, गया व भागलपुर में तीन सभाओं को संबोधित किया था. डेहरी और भागलपुर की भी सभाओं में सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद थे. इसके बाद दूसरे चरण के चुनाव के लिए पीएम की ये तीन सभाएं होने जा रही हैं.

8:18 AM. 28 Oct 208:18 AM. 28 Oct

बिहार चुनाव को लेकर पीएम ने की ये अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव के लिए वोटरों से खास अपील की है. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि बिहार विधानसभा चुनावों में आज पहले दौर की वोटिंग है. सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड संबंधी सावधानियों को बरतते हुए, लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें. दो गज की दूरी का रखें ध्यान, मास्क जरूर पहनें. याद रखें, पहले मतदान, फिर जलपान!

8:18 AM. 28 Oct 208:18 AM. 28 Oct

रैली में मास्क व सैनिटाइजर वितरण की समुचित व्यवस्था

पीएम के सभा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना को लेकर सभा में 50 हजार लोगों के लिए अनुमति मिली है. अधिक संख्या होने पर मैदान के बाहर से लोग पीएम के संबोधन को सुनेंगे. मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली और शिवहर में 128 स्थानों पर एलइडी के माध्यम से पीएम की वर्जुअल सभा होगी. जिसमें पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे. अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण ने बताया कि पीएम के साथ मंच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, सांसद अजय निषाद, रामा देवी और सुनील कुमार पिंटू होंगे

7:43 AM. 28 Oct 207:43 AM. 28 Oct

ट्रेनों में भी जांच

मोतीपुर में बुधवार को पीएम के आगमन को लेकर रेलवे के साथ जीआरपी व आरपीएफ अलर्ट मोड में है. रूट से आने-जाने वाली ट्रेनों में मंगलवार को दिनभर जांच अभियान चला. मुजफ्फरपुर से मोतीपुर के बीच रेलवे ट्रैक की मेटल व बम डिटेक्टर से जांच की गयी. डॉग स्क्वॉयड टीम ने ट्रेनों में जांच की. देर शाम रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने मोतीपुर स्टेशन पहुंच कर निरीक्षण किया. उन्होंने निर्देश दिया कि मुजफ्फरपुर से मोतीपुर व नरकटियागंज रूट से आनेवाली ट्रेनों के यात्रियों के बैग की चेकिंग की जाये.

10:28 PM. 27 Oct 2010:28 PM. 27 Oct

चुनाव से पहले खत्म होंगे कंटेनमेंट जोन

जिले में बने कंटनमेंट जोन चुनाव से पहले खत्म कर दिये जायेंगे. एसीएमओ डॉ विनय कुमार की मानें, तो अब कंटनमेंट जोन में कोरोना पाॅजिटिव मरीज नहीं मिल रहे हैं. कंटनमेंट जाेन में पिछले छह दिनों में एक भी पॉजिटिव मरीज सामने नहीं आये हैं. ऐसी स्थिति में चार नवबंर तक सभी कंटनमेंट जोन समाप्त कर दिये जायेंगे. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में पहले ही कंटेनमेंट जोन हटा दिये गये हैं. ग्रामीण खेत्र में तीन कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं,

10:28 PM. 27 Oct 2010:28 PM. 27 Oct

55 मजिस्ट्रेट के साथ 60 पुलिस अधिकारी की तैनाती

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मोतीपुर चीनी मिल में दोपहर करीब 12.35 बजे मोतीपुर चीनी मिल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी हाे गयी है.मैदान व आस – पास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया है. मंच लेकर हैलिपैड एरिया के सुरक्षा का कमान एसपीजी संभाल रहे है. इसके अलावा 55 मजिस्ट्रेट के साथ 60 पुलिस अधिकारी की तैनाती की गयी है.

10:16 PM. 27 Oct 2010:16 PM. 27 Oct

ये है तैयारी

28 अक्टूबर को प्रस्तावित भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसभा आयोजित हैं ।इस जनसभा का सीधा प्रसारण शहर के 10 जगहों पर होनी है, जहाँ हज़ारों की संख्या में जनता सीधे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ेंगे. राजनारायण सिंह महाविद्यालय अखाड़ाघाट बाँध रोड,जिला स्कूल मैदान,एल एस कॉलेज मैदान,एल एंड टी महाविद्यालय,सिकंदरपुर सामुदायिक भवन तथा मधुबनी पंचायत पकड़ी पेठियाँ सहित शहर के 4 चौक-चौराहों पर इस जनसभा का सीधा प्रसारण होगा।जनसभा में आमंत्रित करने हेतु भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाए तथा लोगों को आमंत्रण प्रेषित किया.

10:16 PM. 27 Oct 2010:16 PM. 27 Oct

तैयारी को लेकर सांसद ने कहा..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दरभंगा आगमन बुधवार को हो रहा है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. शहर के राज मैदान में इनकी सभा सुबह 10 बजे होगी. इसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं. मैदान सहित आसपास के इलाके को सुरक्षा एजेंसी ने अपने घेरे में ले लिया है. इस संबंध में सांसद गोपालजी ठाकुर ने बताया कि पीएम एवं सीएम की यह सभा ऐतिहासिक होगी. अन्य आयोजनों में हम अतिथियों का मिथिला की पहचान व सम्मान के प्रतीक पाग से अभिनंदन करते रहे हैं, यह पहला अवसर होगा जब हजारों की संख्या में मिथिलावासी पाग पहनकर इस सभा में सम्मलित होंगे.

Posted by : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola