ePaper

Bihar Chunav 2020: बिहार की लड़ाई को एकतरफा समझ रहे चुनावी विश्लेषक चौंक सकते हैं, वोटिंग से पहले बोले Kumar Vishwas

Updated at : 27 Oct 2020 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Chunav 2020: बिहार की लड़ाई को एकतरफा समझ रहे चुनावी विश्लेषक चौंक सकते हैं, वोटिंग से पहले बोले Kumar Vishwas

Bihar vidhan sabha chunav 2020, kumar vishwas twitter : बिहार के चुनावी समर में कवि और राजनेता कुमार विश्वास भी कूद पड़े हैं. कुमार विश्वसत ने ट्वीट कर चुनावी विश्लेषकों पर निशाना साधा है. कुमार ने कहा है कि इस बार बिहार का चुनाव परिणाम चौंकाने वाला होगा. इस दौरान कुमार विश्वास ने लालू यादव, रघुवंश बाबू और रामविलास पासवान को भी याद किया.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2020: बिहार के चुनावी समर में कवि और राजनेता कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) भी कूद पड़े हैं. कुमार विश्वास ने ट्वीट कर चुनावी विश्लेषकों पर निशाना साधा है. कुमार ने कहा है कि इस बार बिहार का चुनाव परिणाम (Bihar Election Result) चौंकाने वाला होगा. इस दौरान कुमार विश्वास ने लालू यादव (Lalu Yadav) , रघुवंश बाबू और रामविलास पासवान को भी याद किया.

कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा, ‘रामविलास जी,लालू जी,शरद यादव व रघुवंश बाबू जैसे पारम्परिक महारथियों की अनुपस्थिति में लड़ी जा रही पाटलिपुत्र की लड़ाई को एकतरफा समझ रहे चुनाव-विश्लेषक चौंक सकते है ! मुखर युवा व ख़ामोश महिलाएँ निर्णायक हो सकती हैं ! सीधा-सधा संवाद मतपेटी की कुंजी है,शेष तो जनता-जनार्दन ही जाने.’

28 को पहले चरण का मतदान

बताते चलें कि 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान है. 71 सीटों पर इस बार चुनाव है. इनमें मगध और शाहाबाद की सीटें शामिल है. वहीं इस बार 71 में से 29 सीटों पर राजद कै सीटिंग एमएलए का मुकाबला है.

लालू यादव जेल में

बता दें कि बिहार विधानसभा के इस चुनाव में बिहार के दिग्गज नेता नहीं होंगे. रामविलास पासवान और रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो चुका है, जबकि शरद यादव बीमार चल रहे हैं, वहीं लालू यादव जेल में है.

Also Read: Bihar Chunav 2020: 15 सालों में बने 100 से ज्यादा राजनीतिक दल, रिजल्ट में अधिकतर खोल भी नहीं सके खाता

Posted by : Avinish kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन