ePaper

Bihar Chunav: जब राजद ने सरकार बनाने कांग्रेस के जीते 23 विधायकों में 21 को बनाया था मंत्री, सदानंद सिंह बने थे विधानसभा अध्यक्ष...

Updated at : 28 Aug 2020 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Chunav: जब राजद ने सरकार बनाने कांग्रेस के जीते 23 विधायकों में 21 को बनाया था मंत्री, सदानंद सिंह बने थे विधानसभा अध्यक्ष...

पटना: वर्ष 2000 के विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस का बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा, पर वह पूरे पांच साल तक सत्ता में बनी रही. पार्टी ने इस चुनाव में सभी 324 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. उन दिनों झारखंड का इलाका बिहार से अलग नहीं हुआ था. चुनाव में कांग्रेस को सफलता नहीं मिली. 324 सीटों में महज 23 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव जीत पाये. यह संभवत: पहला अवसर था कि जितने भी कांग्रेसी उम्मीदवार चुनाव जीते, एक छोड़ सारे लोगों को मंत्री पद मिल गये.

राजद ने सरकार बनाने कांग्रेस के 22 विधायकों को दिया मंत्री पद

वहीं कांग्रेस के नेता सदानंद सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया. बाकी के सभी 22 विधायकों को मंत्री पद मिला. इनमें से एक अब्दुल जलील मस्तान ने राज्य मंत्री बनने से इन्कार कर दिया और उन्होंने शपथ नहीं ली. दरअसल, इस चुनाव में राजद को सरकार बनाने की जरूरत के मुताबिक विधायक नहीं मिल पाये. खुद उसके 293 में 124 विधायक चुनाव जीत पाये थे. सरकार बनाने के लिए कम -से -कम 163 विधायकों के समर्थन की जरूरत थी.

Also Read: Bihar Election 2020: राजद के समीकरण पर भारी रहा है जदयू का यह फाॅर्मूला, फिर से तैयारी में जुटी पार्टी…
कांग्रेस के 23 में 21 विधायक मंत्री बनाये गये, सदानंद सिंह बने विधानसभा अध्यक्ष

इस चुनाव में भाजपा के 67 विधायक चुनाव जीते थे और जदयू के 21 विधायक निर्वाचित हुए. राजद को बहुमत नहीं मिलता देख एनडीए की ओर से सरकार बनाने का प्रयास किया गया, पर सफल नहीं हो पाये. अब राजद की ओर सरकार बनाने के प्रयास किये गये. लालू प्रसाद की जोड़ -तोड़ की राजनीति से कांग्रेस और अन्य दलों के सहयोग से राबड़ी देवी की सरकार बनी. कांग्रेस के 23 में 21 विधायक मंत्री बनाये गये. सदानंद सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन