ePaper

Bihar Election 2020: आज पटना आएगी निर्वाचन आयोग की टीम, जल्द हो सकता है बिहार चुनाव के तारीखों का ऐलान

Updated at : 14 Sep 2020 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: आज पटना आएगी निर्वाचन आयोग की टीम, जल्द हो सकता है बिहार चुनाव के तारीखों का ऐलान

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की दो सदस्यीय टीम सोमवार को पटना पहुंच रही है. टीम द्वारा राज्य के चार शहरों में जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ चुनावी समीक्षा की जायेगी. भारत निर्वाचन की टीम में उपनिर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन और उपनिर्वाचन आयुक्त चंद्रभूषण कुमार शामिल हैं.

जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ चुनावी समीक्षा

भारत निर्वाचन आयोग की टीम का बिहार दौरे के कार्यक्रम में सबसे पहले सोमवार को मुजफ्फरपुर में मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के सात सुबह 9.30 बजे से दोपहर एक बजे तक समीक्षा की जायेगी. सोमवार को ही आयोग की टीम पटना लौट आयेगी. टीम दोपहर 2.30 बजे से दोपहर 5.00 तक पटना में पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, सारण, सीवान और गोपालगंज जिलाें के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ चुनावी समीक्षा करेगी.

Also Read: पीएम मोदी ने बिहार को बताया प्रतिभा का पावर हाउस, कहा- देश में कहीं भी जाएं, दिखेगी यहां की ताकत…
मंगलवार को टीम भागलपुर जायेगी

मंगलवार को टीम भागलपुर जायेगी. जहां पर सुबह 9.15 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों के जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों के साथ और उसी दिन आयोग की टीम गया के में दोपहर 2.45 बजे से शाम 4.30 बजे तक गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ चुनावी समीक्षा करेगी.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन