Bihar Election 2020: मतदान को लेकर बिखरने लगा चुनावी रंग, कहीं हाथों में लगाई जा रही मेहंदी तो कहीं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन...
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Sep 2020 9:14 AM
Bihar Election 2020 पटना: बिहार में अभी विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा भी नहीं हुई कि राज्य के जिलों में चुनावी रंग बिखरने लगा है. साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के आधिकारिक ट्वीटर पर हर दिन मतदाता जागरूकता को लेकर अपील की जा रही है. जिलों द्वारा भी की जा रही गतिविधियां से भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अवगत कराया जायेगा.
पटना: बिहार में अभी विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा भी नहीं हुई कि राज्य के जिलों में चुनावी रंग बिखरने लगा है. साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के आधिकारिक ट्वीटर पर हर दिन मतदाता जागरूकता को लेकर अपील की जा रही है. जिलों द्वारा भी की जा रही गतिविधियां से भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अवगत कराया जायेगा.
विधानसभा का चुनावी रंग का दिलचस्प नजारा गया जिले में चलाया जा रहा है. यहां पर महिलाओं के हाथों पर मतदान को लेकर मेहंदी लगायी जा रही है. मेहंदी के माध्यम से मतदान की अपील की जा रही है. इसी प्रकार नालंदा जिला के जीविका दीदियों द्वारा भी अभियान चलाया जा रहा है. वह गांव में घर-घर जाकर लोगों को मतदाताओं को मतदान करने के बारे में जानकारी दे रही है.
भोजपुर जिला में विद्यालयों द्वारा मतदान को लेकर ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. खगड़िया जिला में न सिर्फ मतदान करने को लेकर बताया जा रहा है बल्कि मतदान के लिए किस प्रकार से इवीएम मशीन और वीवीपैट का उपयोग किया जाता है, उसके बारे में भी अवगत कराया जा रहा है.
Also Read: Bihar Election 2020: चुनाव आयोग अगले हफ्ते कर सकता है बिहार चुनाव के तारीखों का एलान, जानें कितने चरणों में होगा मतदान…
जहानाबाद जिले में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को मतदान के बारे में जानकारी दी जा रही है. इधर निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद चुनावी मशीनरी को भी ठीक किया जा रहा है. इसमें एइआरओ, सेक्टर पदाधिकारी, बीएलओ से लेकर मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है. चुनाव को लेकर जिलों में चौतरफा तैयारियां शुरू हो चुकी है.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










