Live Updates

Bihar Budget 2021 Live: वित्त मंत्री ने पेश किया 2 लाख 18 हजार 303 करोड़ का बजट, 20 लाख से ज्यादा रोजगार होंगे सृजित

Updated:
विज्ञापन

Bihar Budget 2021 Live: बिहार का आम बजट आज विधानमंडल में पेश हो रहा है. विधानसभा की दूसरी पाली में डिप्टी सीएम बने तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) पहली बार बजट पेश कर रहे हैं. कोरोना काल में पेश होने वाला यह बजट कई मायने में बेहद खास है. बजट भाषण की शुरुआत में ही तारकिशोर प्रसाद बिहार में रोजगार और युवाओं के लिए सरकार की योजना बता रहे हैं. पढ़ें- बिहार बजट लाइव..

विज्ञापन

बिहार का कुल बजट

इस बार बिहार का कुल बजट 2 लाख 18 हजार 303 करोड़ का है. यह बीते साल से कई हजार करोड़ ज्यादा है. 20 लाख से ज्यादा रोजगार के नए अवसर सृजित किये जाएंगे.

Bihar Budget: बेसहारा लोगों के लिए बहुमंजिला भवन

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि स्वच्छ शहर के लिए बेसहारा लोगों के लिए बहुमंजिला भवन बनाया जाएगा. शहरी बेघरों को आवास मुहैया कराया जाएगा.सभी शहरों एवं नदी घाटों पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण होगा. घाटों पर सुविधाएं बहाल होंगी. सरकार का निर्णय है कि सभी शहरों एवं महत्वपूर्ण नदी घाटों पर मोक्षधाम का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों में 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है. सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम जारी है. सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए अलग से 150 करोड़ की व्यवस्था की गई है.

Bihar Budget: 2 लाख 18 हजार 303 करोड़ का है कुल बजट

Bihar Budget 2021 : इस बार बिहार का 2 लाख 18 हजार 303 करोड़ का है कुल बजट

Bihar Budget 2021: महिलाओं को ब्याज मुक्त मिलेगा लोन

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि स्वच्छ शहर के लिए बेसहारा लोगों के लिए बहुमंजिला भवन बनाया जाएगा. बेघरों को दिया जाएगा. सभी शहरों एवं नदी घाटों पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण होगा. घाटों पर सुविधाएं बहाल होंगी. सरकार का निर्णय है कि सभी शहरों एवं महत्वपूर्ण नदी घाटों पर मोक्षधाम का निर्माण किया जाएगा.

Bihar Budget Live: 4671 करोड़ सात निश्चय पार्ट-2 के लिए स्वीकृत

डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि 4671 करोड़ सात निश्चय पार्ट-2 के लिए स्वीकृत. सात निश्चय पार्ट टू पर काम शुरू. हर घर नल जल पहुंचा रहे हैं.

Bihar Budget Live: महिला उद्यमिता के लिए विशेष योजना

डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि राज्य में तीन नए मेडिकल कालेज खोलने की प्रक्रिया चल रही है. अब तक 14 पॉलीटेक्निक कालेज खोले जा चुके हैं. अन्य पर कार्रवाई चल रही है जिन्हें इस वर्ष तक पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी.महिला उद्यमिता के लिए विशेष योजना लाया जाएगा. सरकारी दफ्तरों खास कर क्षेत्रीय प्रशासन, पुलिस थाना, में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी. अभी महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण है लेकिन उनकी भागीदारी और बढायी जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola