ePaper

बिहार चुनाव 2020 : कुशवाहा बोले, हमने चूड़ी नहीं पहनी, महागठबंधन के प्रत्याशी पर कार्रवाई नहीं हुई तो ईंट का जवाब पत्थर से देंगे

Updated at : 07 Nov 2020 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार चुनाव 2020 : कुशवाहा बोले, हमने चूड़ी नहीं पहनी, महागठबंधन के प्रत्याशी पर कार्रवाई नहीं हुई तो ईंट का जवाब पत्थर से देंगे

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 News: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि एनडीए 19 और महागठबंधन 10 लाख नौकरी का जो वादा कर रहा है वह कोरी जुमलेबाजी है. चुनाव जुमलेबाजी से लड़ा जा रहा है. एनडीए तो खुद मान चुका है कि वह जुमलेबाज है. लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के युवराज भी इसमें पीछे नहीं है.

विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 News: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि एनडीए 19 और महागठबंधन 10 लाख नौकरी का जो वादा कर रहा है वह कोरी जुमलेबाजी है. चुनाव जुमलेबाजी से लड़ा जा रहा है. एनडीए तो खुद मान चुका है कि वह जुमलेबाज है. लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के युवराज भी इसमें पीछे नहीं है. Bihar Election 2020 Latest News से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये prabhatkhabar.com पर.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी यादव से कहा है कि वे जवाब दें कि राहुल गांधी की सभा में अमौर से महागठबंधन के उम्मीदवार जलील मस्तान ने जीडीएसएफ के नेता असदुद्दीन ओवैसी के हाथ, पांव काटने का जो बयान दिया है उस मामले में क्या कार्रवाई कर रहे है. कुशवाहा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि मामले में एफआइआर कर गिरफ्तारी होनी चाहिए. घोषणा करते हुए कहा, बिहार सरकार और महागठबंधन हस्तक्षेप नहीं करेगा तो हम चुड़ी पहन कर नहीं बैठे हैं. ईंट का जवाब पत्थर से देंगे. Bihar Chunav 2020 Live News से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये prabhatkhabar.com पर.

तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के खत्म होने से कुछ घंटे पहले रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा (BJP) लगातार जुमला बांट रही है. साथ में तेजस्वी यादव भी 10 लाख नौकरी की जुमलेबाजी कर युवाओं के भावनाओं से खेल रहे हैं. बिहार के लिये दस लाख नौकरी ऊंट के मुंह में जीरा की तरह हैं.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश में 23 व बिहार में 42 प्रतिशत कि बेरोजगारी है. करीब छह करोड़ युवा बेराजगार है. पढ़े लिखे युवाओं को ही 2.5 करोड़ नौकरी की जरूरत है. एनडीए में फूट की ओर इशारा करते हुए कहा कि BJP-JDU का कॉमन एजेंडा तक नहीं है.

रालोसपा के चुनावी घोषणा पत्र को दोहराते हुए कहा कि हमारी सरकार बनी तो लघु उद्योग, कुटीर उद्योग का बढ़ावा देंगे. उन लोगों को जगह, जमीन, बिजली, पानी, मार्केटिंग की व्यवस्था करेंगे. सरकारी और निजी स्तर पर भी उद्योग का बढ़ावा देंगे. सरकारी खरीद में बिहार के उत्पादों केा ही प्राथमिकता दी जायेगी.

Also Read: बिहार चुनाव 2020 : कांग्रेस नेता ने AIMIM को बताया बीजेपी की ‘B टीम’, कहा- लोग अपना वोट नहीं करेंगे बर्बाद

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन