ePaper

Bihar Election 2020 : अलग थलग पड़ी लोजपा और राजद आ सकते हैं एक साथ , चिराग पर तेजस्वी के बयान के मायने क्या हैं?

Updated at : 20 Oct 2020 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar  Election 2020 : अलग थलग पड़ी लोजपा और राजद आ सकते हैं एक साथ , चिराग पर तेजस्वी के बयान के मायने क्या हैं?

Bihar Assembly Election 2020 : लोक जनशक्ति पार्टी नेता चिराग पासवान के प्रति राजद अचानक सॉफ्ट हो गया है. इसके लिए उसने जदयू को भी आड़े हाथों लिया है.

विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020 : लोक जनशक्ति पार्टी नेता चिराग पासवान के प्रति राजद अचानक सॉफ्ट हो गया है. इसके लिए उसने जदयू को भी आड़े हाथों लिया है.

पार्टी ने संकेत दिये हैं कि विधानसभा चुनाव की हार-जीत के बाद आगामी समीकरण में लोजपा तरुप का पत्ता साबित बन सकती है. हालांकि, राजद ने उनसे हाथ मिलाने के सवाल पर अभी खुल कर नहीं बोला है.

दरअसल राजद नेता तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान के एनडीए सरकार से पूछे गये सवालों और उठाये गये मुद्दों का समर्थन किया है. फिलहाल भाजपा और जदयू के राजनीतिक आक्रमण का शिकार हो रहे लोजपा नेता चिराग पासवान को एक नये साथी मिलने की उम्मीद बंधी है.

हालांकि, चिराग पासवान ने इस संबंध में अभी तक अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है. दरअसल चिराग के प्रति राजद का सॉफ्ट कॉर्नर अचानक नहीं आया है. इसका सीधा संबंध राजद का जदयू से चल रही टशन है.

Also Read: Bihar Election 2020: अमित शाह ने दी सफाई तो चिराग पासवान भी बोले- ‘नीतीश मिलें तो पैर छू लूंगा, लेकिन…

इसके अलावा राघोगढ़ में लोजपा प्रत्याशी उतार कर एनडीए प्रत्याशी को चिराग ने झटका दिया है. इससे राघोगढ़ में तेजस्वी का रास्ता आसान- सा हो गया है.

दरअसल जमुई में हाल ही में हुई रैली के बाद मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने अनौपचारिक रूप में कहा था कि समय आने पर चिराग के साथ हाथ मिलाया जा सकता है.

इस पूरे मामले में राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने सोमवार को बताया कि चिराग ने जिन मुद्दों को लेकर राज्य की एनडीए सरकार से पूछे थे, उनमें गलत क्या था?

बेरोजगारी और पिछड़ेपन से जुड़े उनके सवालों को तेजस्वी भी उठाते आये हैं. भाजपा और जदयू उनके बारे में गलत टिप्पणी कर रहे हैं.

Also Read: Bihar Election 2020: तेजस्वी के बाद पप्पू यादव भी चिराग के समर्थन में उतरे, बोले- भाजपा को वंचित समाज देगा करारा जवाब

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन