Live Updates

Bihar Assembly Election 2020, LIVE Updates: प्रथम चरण में 1090 उम्मीदवारों के नामांकन जांच में सही पाये गए

Updated:
विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020, LIVE News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 94 विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. दूसरे चरण के विधानसभा क्षेत्रों में 16 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा. नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्तूबर को की जायेगी. इस चरण के लिए तीन नवंबर को मतदान कराया जायेगा. वहीं पहले दिन कई जगहों पर एक भी नामांकन नहीं हुआ. बिहार चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ..

विज्ञापन

264 उम्मीदवारों के नामांकन गलत पाये गए

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 71 सीटों पर होने वाले मतदान के लिये 1,090 उम्मीदवारों के नामांकन जांच में सही पाये गए हैं. बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय से शनिवार को यह जानकारी मिली. अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी संजय कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि प्रथम चरण के चुनाव के लिये उम्मीदवारों के नामांकन जांचने की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 71 सीटों के लिये 1354 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा था और जांच के बाद इनमें से 1090 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाये गए हैं. 264 उम्मीदवारों के नामांकन गलत पाये गए हैं.

12 अक्टूबर से सुशील मोदी का चुनावी कार्यक्रम

बिहार के उपमख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी 12 अक्तूबर को पूर्वाह्न 10.40 बजे हेलीकाॅप्टर से प्रस्थान कर झंझारपुर जायेंगे. जहां पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी नीतीश मिश्रा के नामांकन के कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद सुशील मोदी 1.40 बजे अपराह्न वहां से प्रस्थान कर नवादा के वारसलीगंज जायेंगे. जहां विधायक अरूणा देवी के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करेंगे.

बिहार चुनावों 2020 के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में इन प्रमुख नेताओं के नाम

चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के ये स्टार प्रचारक आयेंगे बिहार

कांग्रेस ने शनिवार को 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी स्टार प्रचारक होंगे. इसके साथ ही मीरा कुमार, गुलाम नबी आजाद, प्रियंका गांधी का भी नाम शामिल है. जबकि, शक्ति सिंह गोहिल, मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, तारिक अनवर, शत्रुघ्न सिन्हा, अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह, भूपेश बघेल और रणदीप सुरजेवाला का भी नाम स्टार प्रचारक की सूची में शामिल है.

जेपी नड्डा रविवार को गया में जनसभा को करेंगे संबोधित

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा रविवार को गया में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे जो बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता की पहली जनसभा होगी. बिहार में तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान 28 अक्टूबर को होगा.

बिहार चुनाव 2020 News: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को गया में जनसभा को करेंगे संबोधित

कोरोना महामारी के मद्देनजर चुनाव प्रचारकों की अधिकतम संख्या घटाकर 30 हुई

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी (एसीईओ) संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव आयोग ने मान्यता प्राप्त पार्टियों के लिए कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर प्रचारकों की अधिकतम संख्या घटाकर 30 कर दी है, वहीं गैर मान्यता प्राप्त पार्टियों के लिए प्रचारकों की संख्या 20 से अधिक नहीं होगी. पहले सभी पार्टियों के लिए स्टार प्रचारकों की अधिकतम संख्या 40 तय की गयी थी.

बिहार चुनाव 2020 : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सोनिया, मनमोहन, राहुल सहित इन नेताओं ने नाम

भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज संगीता निर्दलीय उतरेंगी मैदान में

अमनौर विधानसभा चुनाव में भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेत्री संगीता सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया. शुक्रवार को संगीता सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के हुसेपुर पंचायत के नोनिया टोली में अपने समर्थकों के साथ बैठक कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया. बैठक में मौजूद महिलाओं ने एक आवाज में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही गयी. इस मौके पर संगीता सिंह ने कहा कि सभी पार्टियां महिलाओं को आगे बढाने की बात करते हैं, परंतु टिकट देने के समय यह सब बातें भूल जाते हैं.

बिहार चुनाव 2020 : भाजपा के परशुराम से सियासी जंग हार गये पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय!, बक्सर सीट पर बदला सियासी गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola