ePaper
Live Updates

महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान, आरजेडी 144, कांग्रेस 70 और लेफ्ट 29 सीटों पर लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव, LJP संसदीय दल की बैठक टली

Updated at : 03 Oct 2020 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान, आरजेडी 144, कांग्रेस 70 और लेफ्ट 29 सीटों पर लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव, LJP संसदीय दल की बैठक टली

बिहार विधानसभा चुनाव 2020, Bihar vidhan sabha chunav 2020, Bihar Election Seat Sharing LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का ऐलान हो गया. 70 सीटें कांग्रेस को जबकि राजद ने अपने पास 144 सीट रखी है. तेजस्वी यादव जब सीटों के ऐलान को लेकर प्रेस कॉफ्रेंस कर ही रहे थे कि हंगामा हो गया. वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने महागठबंधन छोड़ने का ऐलान कर दिया. पढ़ें लाइव अपडेट..

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:27 PM. 3 Oct 209:27 PM. 3 Oct

जदयू ने तेजस्वी को घेरा

महागठबंधन बना भी नहीं कि यह टूट गया. जिस तरह से अति पिछड़ा मुकेश सहनी को भरे मंच पर तेजस्वी यादव ने बेइज्जत किया, ऐसा इतिहास में कभी नहीं हुआ था. लगातार तेजस्वी यादव उनको बरगलाते रहे. महागठबंधन के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने ऐसा कहा. उन्होंने आरोप लगाया कि महादलित, अतिपिछड़ा और सवर्ण से तो तेजस्वी नफरत करते हैं.

9:27 PM. 3 Oct 209:27 PM. 3 Oct

27 लोगों के चुनाव लड़ने पर बैन

चुनाव आयोग बिहार में 27 लोगों को चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है. दरअसल पिछले चुनाव में चुनाव खर्च का ब्यौरा नहीं देने के कारण एक्शन लेते हुए चुनाव लड़ने पर बैन लगाया है. आयोग ने सभी लोगों की लिस्ट जिलाधिकारियों के पास भेज दी है.

9:27 PM. 3 Oct 209:27 PM. 3 Oct

लोजपा संसदीय दल की बैठक टली

एनडीए में सीट बंटवारे के लेकर बना रहस्य अब तक नहीं सुलझा है. एनडीए में लोजपा रहेगी या नहीं रहेगी ये भी आज तय नहीं हो पाया. लोजपा संसदीय टल की बैठक टाल दी गई. बताया गया कि रामविलास पासवानी की तबियत खराब होने के कारण बैठक आयोजित नहीं की गई. इधर, भाजपा-जदयू की बैठक पटना में हुई लेकिन कोई साफ संकेत अब तक नहीं मिला.

9:27 PM. 3 Oct 209:27 PM. 3 Oct

तो क्या एनडीए में जाएंगे मुकेश सहनी?

महागठबंधन के बाय बाय बोलने वाले वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष क्या एनडीए में जाएंगे. मुकेश सहनी ने खुद मीडिया से बात करते हुए कहा है कि अपने अगले कदम को लेकर वो रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. चर्चा है कि वीआईपी पार्टी से एनडीए के नेता संपर्क साधने में जुट गये हैं. गौरतलब है एनडीए में भी सीटों के बंटवारे पर पेच फंसा हुआ है. लोजपा कभी भी एनडीए से अलग होने का ऐलान कर सकती है.

9:27 PM. 3 Oct 209:27 PM. 3 Oct

कल मीडिया को संबोधित करेंगे मुकेश सहनी

मंच से मुकेश सहनी ने महागठबंधन से बाहर होने का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि आगे क्या करेंगे ये रविवार को मीडिया को संबोधित कर बताएंगे.

9:27 PM. 3 Oct 209:27 PM. 3 Oct

ग्राफ से समझें सीटों का बंटवारा

महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान, आरजेडी 144, कांग्रेस 70 और लेफ्ट 29 सीटों पर लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव, LJP संसदीय दल की बैठक टली

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: तेजप्रताप और तेजस्वी की मौजूदगी में हो रहा था सीट बंटवारा, तभी लगने लगे मुर्दाबाद के नारे

9:27 PM. 3 Oct 209:27 PM. 3 Oct

मुकेश सहनी ने की बगावत

हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी, आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के बाद वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने भी महागठबंधन से बगावत कर दी है. मुकेश साहनी ने शनिवार को बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में महागठबंधन छोड़ने का एलान कर दिया है. सीट बंटवारे में उनके हिस्से की सीट की घोषणा नहीं होने से नाराज मुकेश ने मंच पर कहा कि मैं जा रहा हूं, दलित के बेटे के साथ धोखा हुआ है. मुकेश का यह कहना था कि पीसी के दौरान ही हंगामा करना शुरू कर दिया. फिलहाल, कल 11 बजे मुकेश संवाददाता सम्मेलन करेंगे, जिसमें वो नयी गठबंधन का घोषणा करेंगे.

9:27 PM. 3 Oct 209:27 PM. 3 Oct

वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने मचाया हंगामा

तेजस्वी यादव का प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच ही मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचाया. सीट के बारे में ऐलान नहीं होने से नाराज समर्थकों ने वीआईपी समर्थकों ने राजद औऱ महागठबंधन के खिलाफ नारे लगाए. वीआईपी के नेताओं ने कहा कि वादा कुछ और किया गया जबकि किया कुछ और गया. महादलित के साथ धोखा हुआ है.

9:27 PM. 3 Oct 209:27 PM. 3 Oct

सीटों का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के तहत सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान हो गया. तेजस्वी यादव ने बताया कि राजद के खाते में 144 सीटें आई हैं जिसमें से कुछ सीटें जेएमएम और वीआईपी को भी दी जाएंगी. वाल्मिकी नगर लोकसभा उपचुनाव का टिकट कांग्रेस को दिया गया है. ऐसा है सीटों का हाल

राजद-144

कांग्रेस- 70

भाकपा माले-19

सीपीआई-6

सीपीएम- 4

9:27 PM. 3 Oct 209:27 PM. 3 Oct

बिहार के डबल इंजन की सरकार आईसीयू में

तेजस्वी यादव ने कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सभी दलों ने मेरे नेतृत्व पर जो विश्वास जताया है, मैं वादा करता हूं कि सभी के वादों पर खरा उतरूंगा. उन्होंने कहा कि बिहार के डबल इंजन की सरकार आईसीयू में है. 15 साल में एक कारखाना नहीं लगा, किसानों का शोषण किया. बिहार के किसान और गरीब होते चले गए.

9:27 PM. 3 Oct 209:27 PM. 3 Oct

10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे

तेजस्वी यादव ने बिहार में परिवर्तन की बात दोहराई है. चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने एक दावे में कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो पहली ही कैबिनेट बैठक में बिहार के 10 लाख युवाओं को नौकरी का आदेश देंगे. तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में 4 लाख 50 हजार रिक्तियां पहले से ही हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह विभाग सहित अन्य विभागों में राष्ट्रीय औसत के मानकों के हिसाब से बिहार में अभी 5 लाख 50 हजार नियुक्तियों की अत्यंत आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में पहली कलम से 10 लाख नौकरियों के विज्ञापन पर हस्ताक्षर होगा. फार्म का शुल्क नहीं लगेगा.

9:27 PM. 3 Oct 209:27 PM. 3 Oct

तेजस्वी यादव ने कहा- हम ठेठ बिहारी, मेरा डीएनए बहुत शुद्ध है

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता हमें मौका देती है तो हम बिहारियों के मान-सम्मान की रक्षा करेंगे. लाचार, गरीब, मलजूमों पर अब अत्याचार नहीं होगा. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने जनादेश का अपमान किया. अपने लाभ के लिए सांप्रदायिक ताकतों से समझौता किया. तेजस्वी ने कहा कि हम ठेठ बिहारी हैं और मेरा डीएनए भी शुद्ध है. हम बिहार का गौरव लौटाने का काम करेंगे.

9:27 PM. 3 Oct 209:27 PM. 3 Oct

कौन कौन नेता पहुंचे

महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस राजद नेता तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मदन झा, शिवानंद तिवारी के अलावा वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी, कांग्रेस नेता सदानंद सिंह और अविनाश पांडेय सहित कई नेता मौजूद है.

9:27 PM. 3 Oct 209:27 PM. 3 Oct

यहां देखें लाइव

https://www.facebook.com/tejashwiyadav/videos/339537260437875

9:27 PM. 3 Oct 209:27 PM. 3 Oct

महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस पटना के एक होटल में शुरू हो गयी है. इसमें राजद, वीआईपी, भाकपा माले और कांग्रेस के कई नेता मौजूद हैं. पीसी से पहले नेताओं ने हाथरस की घटना को लेकर एक मिनट का मौन रखा.

4:56 PM. 3 Oct 204:56 PM. 3 Oct

आरजेडी करीब 138 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, महागठबंधन में कांग्रेस को 68 सीट और सीपीआइ एमएल को 19 सीटें मिलेंगी. जबकि, सीपीआइ और सीपीएम के खाते में संयुक्त रूप से 10 सीटें होंगी. बाकी सीटें राजद के पास रहेंगी. बताया जा रहा है कि राजद मुकेश सैनी को समायोजित करेगा मुकेश सैनी वीआईपी पार्टी को 10 से 12 सीटें मिल सकती हैं.

3:36 PM. 3 Oct 203:36 PM. 3 Oct

तेज प्रताप के आवास के बाहर समर्थकों की जुटी भीड़

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. बताया जा रहा है कि डॉक्टर्स की टीम उनके आवास पर पहुंची. साथ ही उनके आवास पर एंबुलेंस भी बुलायी गयी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार सुबह से तेज प्रताप अपनी मां व पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर दो बार गए थे. जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत खराब होने की बात सामने आने लगी. तेजप्रताप के घर के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी है. बताया जा रहा है करीब 50 की संख्या में उनके समर्थक मौजूद हैं.

3:51 PM. 3 Oct 203:51 PM. 3 Oct

महागठबंधन में अब हर सीट पर उम्मीदवारी को लेकर चर्चा जारी

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गयी है. इसके साथ ही अब हर सीट पर उम्मीदवारी को लेकर चर्चा हो रही है. मिल रही जानकारी के मुताबिक, वाम दलों से इस पर चर्चा पूरी हो गयी है और अब कांग्रेस से बात होने के बाद ही इसे अंतिम माना जाएगा. महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर शनिवार शाम पांच बजे होटल मौर्य में प्रेस वार्ता आयोजित किए जाने की संभावना है.

जानकारी के अनुसार, प्रेसवार्ता के दौरान महागठबंधन में सभी प्रमुख दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. कांग्रेस की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह तो राजद की ओर से जगदानंद सिंह या तेजस्वी यादव में से कोई एक मौजूद रहेंगे. वहीं, वामदलों और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की ओर से भी कई नेता शामिल रहेंगे. गौर हो कि राजद और कांग्रेस के बीच खींचतान के बाद शुक्रवार को इस पर सहमति बन गयी और एक फॉर्मूला भी तैयार कर लिया गया है.

Posted By: Samir kumar

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola