Bihar News: आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा वैशाली, राजगीर और बोधगया, जानें रामायण सर्किट पथ कब होगा तैयार

आमस-दरभंगा एक्सप्रेस वे अब वैशाली, राजगीर और बोधगया से भी जुड़ेगा. बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि तीन चरणों में रामायण सर्किट का काम होगा.
भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित सहयोग कार्यक्रम के बाद पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि राज्य में रामायण सर्किट को जोड़ने वाले पथ आमस-दरभंगा से वैशाली, राजगीर, बोधगया को भी जोड़ दिया जायेगा. यह कार्य तीन चरणों में होगा.
रामायण सर्किट पथ एक से डेढ़ वर्ष में पूरा हो जायेगा. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नवादा से लदनिया (मधुबनी) पथ को भारतमाला प्रोजेक्ट में लेने का प्रस्ताव दिया गया है. साथ ही इंडो- नेपाल पथ को फोरलेन करने का भी प्रस्ताव केंद्र को सौंपा गया है. इस सड़क के लिए नेपाल से भी सहमति मिल गयी है. ये सभी कार्य भारतमाला प्रोजेक्ट के अंतर्गत ही कराये जायेंगे.
पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि राज्य की सभी सड़कों और पुलों की मरम्मत करा कर इन्हें हर तरह से सुदृढ़ बनाया जायेगा. इनकी देखभाल के लिए विभागीय स्तर पर खासतौर से ध्यान रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि पटना-रांची सड़क पर तीसरे चरण का काम तेजी से चल रहा है. जमीन की समस्या के कारण काम की गति धीमी हुई था, लेकिन अब यह समस्या दूर हो गयी है.
नितिन नवीन ने कहा कि सरकार जल्द ही बिहार पुल मेंटेनेंस पॉलिसी लाने जा रहे है. इससे जल्द ही सभी पुलों के नीचे से अवैध कब्जा हटेगा. पुलों पर समुचित लाइट की व्यवस्था के साथ ही इनका सौंदर्यीकरण भी होगा. विभाग के स्तर से इसे लेकर तैयारी चल रही है.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




