ePaper

Paris Olympics 2024: मनु और सरबजोत ने ठुकराई सरकारी नौकरी, जानें इसके पीछे की वजह

Updated at : 11 Aug 2024 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024: वतन वापसी के बाद मनु और सरबजोत सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की. इन दोनों को हरियाणा सरकार ने नौकरी का ऑफर दिया है. लेकिन दोनों ही नौकरी करने से इंकार कर दिया है.

विज्ञापन

Paris Olympics 2024 में इस बार भारत के स्टार शूटरों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए देश को तीन पदक दिलाए. भारत की महिला शूटर मनु भाकर ने देश को दो पदक दिलाए. मनु ने पहला पदक देश को महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल में दिलाया था. वहीं देश को दूसरा पदक मनु और सरबजोत सिंह ने मिलकर दिलाया. जिसके बाद वतन वापसी के बाद मनु और सरबजोत सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की. इन दोनों को हरियाणा सरकार ने नौकरी का ऑफर दिया है. लेकिन दोनों ही नौकरी करने से इंकार कर दिया है. सरबजोत और मनु ने नौकरी ऑफर न स्वीकार करने का कारण भी बताया है. तो चलिए जानते हैं उन दोनों ने क्या कहा है.

Paris Olympics 2024: गोल्ड मेडल के लिए खेल रहे हैं, न की नौकरी के लिए: मनु-सबरजोत

हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने इस मसले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘इन दोनों खिलाड़ियों को नौकरी जॉइन करना मुश्किल है. ये दोनों मेडल के लिए खेल रहे हैं.’ मनु भाकर और सबरजोत सिंह का कहना है कि वे दोनों गोल्ड मेडल के लिए ओलंपिक खेल रहे हैं, न की नौकरी के लिए. मनु और सबरजोत को खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर की पोस्ट ऑफर की गई थी. इन दोनों से पहले और भी एथलीट्स को नौकरी का ऑफर मिल चुके हैं.

ALSO READ: Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान को कहा जाता है सरपंच, जानें क्या है कारण

Paris Olympics 2024: शूटिंग में भारत ने किया कमाल

शूटिंग में भारत के शूटरों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए देश को तीन कांस्य पदक दिलाए. भारत के तरफ से महिला शूटर मनु भाकर ने कमाल करते हुए दो कांस्य पदक जीते. टोक्यो ओलंपिक में खराब बंदूक के चलते निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली मनु ने इस बार सभी को अपने खेल से चौका दिया. मनु को पहला पदक 10 मीटर एयर पिस्टल वुमेंस इवेंट में मिला. इसके बाद 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स इवेंट में उन्होंने सरबजोत के साथ ब्रॉन्ज पर निशाना लगाया. शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में स्वप्निल कुसाले ने जीताया.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola