ePaper

Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान को कहा जाता है सरपंच, जानें क्या है कारण

Updated at : 11 Aug 2024 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
Paris Olympics 2024: harmanpreet singh

Paris Olympics 2024: harmanpreet singh

Paris Olympics 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक को अपने नाम किया है. आपके मैच में देखा होगा कि कॉमेंट्री बॉक्स में बैठे कमेंटेटर भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को सरपंच कह कर पुकार रहे थे. तो चलिए जानते हैं सभी कप्तान हरमनप्रीत सिंह को सरपंच क्यों कह कर पुकारते है.

विज्ञापन

Paris Olympics 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक को अपने नाम किया है. टीम इंडिया ने करो या मरो के मुकाबले में स्पेन पर 2-1 से जीत दर्ज की. इस खिताबी जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान हरमनप्रीत सिंह रहे जिन्होंने स्पेन के खिलाफ दोनों गोल दागे. आपके मैच में देखा होगा कि कॉमेंट्री बॉक्स में बैठे कमेंटेटर भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को सरपंच कह कर पुकार रहे थे. तो चलिए जानते हैं सभी कप्तान हरमनप्रीत सिंह को सरपंच क्यों कह कर पुकारते है.

Paris Olympics 2024: इस वजह से हरमनप्रीत को कहा जाता है सरपंच

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान को हरमनप्रीत सिंह को सरपंच नाम से क्यों पुकारा जाता है. इसके पीछे की वजह ये है कि वह टीम के कप्तान है. कई लोगों का सोचना है कि  शायद हरमनप्रीत के पिता जी उनके गांव के सरपंच होंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. दरअसल हरमनप्रीत सिंह के गांव टिमोवाल की सरपंच कुलविंदर कौर हैं. कुलविंदर कौर पिछले 5 सालों में गांव की सरपंच है हरमनप्रीत सिंह के पिता कभी भी गांव के सरपंच नहीं रहे हैं. निजी चैनल से बात करते हुए गांव के सरपंच ने कहा कि  उनके गांव के लड़के ने देश का नाम रौशन किया है. हमारे लिए गर्व की बात है कि उनको देश आज सरपंच के नाम से जान रहा है. नाम कोई भी हो लेकिन उन्होंने गांव समेत पंजाब और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है हमें इस बात की बहुत खुशी है.

Paris Olympics 2024: पीएम मोदी ने भी कहा था सरपंच साहब

भारतीय हॉकी टीम के मेडल जीतने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम के सभी खिलाड़ियों से फोन पर बातचीत की थी शुरुआत में पीएम ने हरमनप्रीत सिंह को सरपंच साहब बोलकर संबोधित किया था इस पर हालांकि हरमनप्रीत सिंह काफी शर्माते भी नजर आए थे पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को पेरिस में मेडल जीतने पर शुभकामनाएं दी और टीम की हौसला अफजाई भी की थी.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola